14 अक्टूबर का राशिफल: मां कूष्मांडा के प्रभाव से किसके जीवन में आएगा नया सवेरा?
आज नवरात्रि का चौथा दिन है। इस दिन सभी लोग मां कुष्मांडा की आराधना करेंगे। देवी मां के प्रभाव से आज कई लोगों के अंधेरे जीवन में एक नया सवेरा आएगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated
बुधवार का यह दिन बेहद सकारात्मक और कई लोगों के लिए लाभकारी रहने वाला है। आज के दिन सभी भक्त मां कुष्मांडा की पूजा-पाठ करेंगे, जिसके प्रभाव से भक्तों के जीवन में एक नया सवेरा आएगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक, आज अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज का मूलांक 5 बनता है, जो बुध ग्रह के प्रभाव को दर्शाता है। यानी बुद्धि, वाणी, व्यापार और तार्किक निर्णय लेने की क्षमता आज मजबूत रहेगी। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो तुला राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा का अद्भुत त्रिग्रही योग बन रहा है, जो लोगों को बुद्धि, क्रिएटिविटी और रिश्तों में संतुलन बनाने की क्षमता देगा। इस दिन की ऊर्जा विशेष रूप से रिश्तों को मजबूत करने, आर्थिक योजनाओं पर काम करने और करियर के लिए बेहद शुभ है।
बुध का प्रभाव होने के कारण आज लोग बातचीत के जरिए बड़े से बड़े विवाद सुलझा सकते हैं। हालांकि, मंगल और शनि की नजर के चलते जल्दबाजी में निर्णय लेने या उत्साह में आकर बिना सोचे-समझे जोखिम उठाने से बचना होगा। कुल मिलाकर, यह दिन बुद्धि और संयम के साथ आगे बढ़ने, अपने लक्ष्यों को तय करने की प्ररेणा देता है।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि के पहले दिन होती है देवी शैलपुत्री की पूजा, कौन से मंदिर प्रसिद्ध हैं?
राशिफल
मेष राशि
नौकरी में आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी स्थिर रहेगी लेकिन बड़े निवेश से पहले किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर करने के लिए आज का दिन बहुत सही है।
क्या करें: अपने जरूरी काम को पूरा करें।
क्या न करें: क्रोध में आकर कोई भी कड़ा निर्णय लेने से बचें।
वृषभ राशि
करियर पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। अधिकारियों की सराहना से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।
क्या करें: अपने खान-पान को पूरी तरह संतुलित रखें।
क्या न करें: अपनी योजनाएं किसी व्यक्ति के साथ बिल्कुल शेयर न करें।
मिथुन राशि
आपकी क्रिएटिविटी आज दफ्तर में चमक बिखेरेगी। मीडियाया मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी है। सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है।
क्या करें: अपने विचारों को सबके सामने रखें।
क्या न करें: जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारियां अपने सिर पर न लें।
यह भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल: नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा बरसेगी या नहीं?
कर्क राशि
ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलना हित में रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी की कोई बात आपके दिल को छू सकती है, जिससे आपसी बंधन मजबूत होगा।
क्या करें: मानसिक शांति बनाए रखने के लिए योग को दें।
क्या न करें: पुरानी बातों को बार-बार याद करके मन खराब न करें।
सिंह राशि
नौकरी में आपको नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। धन लाभ के अच्छे योग हैं। लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगेगा। पार्टनर के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा।
क्या करें: अपनी वाणी में मिठास बनाए रखें।
क्या न करें: दूसरों की सलाह को नजरअंदाज न करें।
कन्या राशि
ऑफिस में आपकी क्षमता देखकर अधिकारी खुश होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।
क्या करें: हिसाब-किताब को पूरी तरह दुरुस्त रखें।
क्या न करें: खर्चों पर नियंत्रण रखें और फिजूलखर्ची से बचें।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के जलकंटेश्वर मंदिर की क्या है कहानी? PM नरेंद्र मोदी ने किए दर्शन
तुला राशि
आपकी राशि में बन रहे विशेष ग्रहों के योग से दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। संगीत से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। लव पार्टनर की ओर से कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है।
क्या करें: अपने व्यक्तित्व को निखारने पर ध्यान दें।
क्या न करें: नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें।
वृश्चिक राशि
छिपे हुए विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। हालांकि, आपकी सूझबूझ से सभी बाधाएं दूर होंगी। लव पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।
क्या करें: अपने हर कदम को सोच-समझकर उठाएं।
क्या न करें: गुस्से में आकर किसी को भी अपशब्द न बोलें।
धनु राशि
टीम वर्क के जरिए किए गए काम में बड़ी सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का हर परिस्थिति में पूरा सहयोग मिलेगा।
क्या करें: अपने बड़े लक्ष्यों पर फोकस रखें और सकारात्मक रहें।
क्या न करें: आलस के कारण अपने किसी भी जरूरी काम को कल पर न टालें।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में 10 महाविद्याओं से प्रसन्न होंगी मां दुर्गा, क्या हैं महाविद्या?
मकर राशि
करियर में प्रमोशन या ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। लव लाइफ में पारदर्शिता और विश्वास और अधिक गहरा होगा।
क्या करें: अपने नौकरी में समय की पाबंदी का विशेष ध्यान रखें।
क्या न करें: काम के बोझ के कारण अपने स्वास्थ्य अनदेखी न करें।
कुंभ राशि
शिक्षा या विदेश से जुड़े कामों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में ताजगी आएगी।
क्या करें: नई तकनीक को अपने काम में शामिल करें।
क्या न करें: दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी करने बचें।
मीन राशि
आर्थिक मामलों में आज आपको बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी को भी बिना सोचे-समझे उधार न दें।लव पार्टनर की किसी बात से मन थोड़ा विचलित हो सकता है। खुलकर बात करें।
क्या करें: निर्णय लेते समय अपने मन सुनें।
क्या न करें: मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें।
नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




