logo

मूड

ट्रेंडिंग:

28 जुलाई राशिफल: मंगलवार को जीवन में कितना मंगल होगा?

आज का दिन कई लोगों के लिए एक तरफ हनुमान भगवान का आशीर्वाद लेकर आएगा। वहीं दूसरी ओर कई राशियों पर सूर्य का प्रभाव रहेगा, जिससे लोगों का आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। यहां जानिए आज आपका दिन कैसा बीतेगा।

rashifal

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज का आधा दिन कई लोगों के लिए सामान्य रहने वाला है, जबकि शाम का समय कई लोगों के लिए बेहद शुभ रहेगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज शाम 6:18 बजे से पूर्णिमा तिथि की शुरुआत होगी। इस वजह से यह दिन कई लोगों के लिए शुभ माना जाएगा। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो सूर्य अपनी स्वराशि कर्क में और चंद्रदेव धनु से मकर राशि की यात्रा करेंगे, जबकि मंगल और बुध का शुभ प्रभाव अलग-अलग राशियों पर पड़ेगा और आर्थिक मामलों में नई दिशा प्रदान करेगा।


ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार आज की तिथि का मूलांक 1 बनता है, जिसका स्वामी ग्रह सूर्य है। मूलांक 1 का प्रभाव व्यक्ति में लीडरशिप क्वालिटी, आत्मविश्वास और नया अध्याय शुरू करने का साहस भरता है। मंगलवार होने के कारण हनुमान जी का आशीर्वाद भी लोगों को प्राप्त होगा, जिससे सभी 12 राशियों के जीवन में ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। आइए जानते हैं कि आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहने वाला है।

 

 

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल: इन राशियों के लिए आपदा नहीं अवसर है शनि की उल्टी चाल

राशिफल


मेष


आज सूर्य ग्रह का सकारात्मक प्रभाव रहेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में आपके सुझावों की सराहना होगी और बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं।
आज क्या करें: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई भी बड़ा वित्तीय निर्णय न लें।


वृषभ


नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएं। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है।
आज क्या करें: शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें।
आज क्या न करें: पैसों के मामले में किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।


मिथुन


आज का दिन व्यापारियों के लिए नए सौदे और लाभ लेकर आएगा। नौकरी में नए अवसर मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम का समय परिवार के साथ अचछा बीतेगा।
आज क्या करें: गणेश जी को दूर्वा (घास) अर्पित करें।
आज क्या न करें: किसी की चुगली करने से बचें।

 

यह भी पढ़ें: 27 जुलाई राशिफल: मंगल और चंद्रमा के प्रभाव से किन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत?


कर्क


ऑफिस में आपको चुनौती मिल सकती है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज किसी भी प्रकार का कर्ज लेने या देने से बचें, वरना धन फंस सकता है। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा, जिससे रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को चावल या सफेद वस्तु दान करें।
आज क्या न करें: पुरानी नकारात्मक बातों को लेकर तनाव न लें।


सिंह


आज का मूलांक 1 है, जो आपके लिए लकी साबित होगा। व्यापार में बड़ा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में रोमांच बना रहेगा। 
आज क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: अपने व्यवहार में अहंकार को बिल्कुल न आने दें।


कन्या


आज मन थोड़ा बेचैन हो सकता है, जिससे काम में मन लगाना मुश्किल होगा। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है। पारिवारिक विवादों में धैर्य से काम लें।
आज क्या करें: गाय को हरा चारा खिलाएं।
आज क्या न करें: आज किसी भी नए काम की शुरुआत करने से बचें।

 

यह भी पढ़ें: 29 या 30 जुलाई, कब से शुरू है सावन? व्रत, कथा, और नियम जानिए


तुला


आज आपको नौकरी में मान-सम्मान मिलने वाला है। सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए काम पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। 
आज क्या करें: छोटी कन्याओं को कुछ मीठा खाने को दें।
आज क्या न करें: लेन-देन के मामलों में लापरवाही न बरतें।


वृश्चिक


मंगलवार का दिन आपके लिए ऊर्जा और नई संभावनाएं लेकर आया है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है।  प्रेम जीवन में आपसी विश्वास बढ़ेगा।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें और सिंदूर चढ़ाएं।
आज क्या न करें: बिना सोचे-समझे किसी विवाद में न पड़ें।


धनु


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ेगा। करियर में प्रगति के लिए थोड़ा अधिक प्रयास करना पड़ेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है।
आज क्या करें: भगवान विष्णु की पूजा करें और चने की दाल दान करें।
आज क्या न करें: किसी के साथ कटु शब्दों का प्रयोग न करें।

 

यह भी पढ़ें: ग्रह, नक्षत्र, तारे, क्या कर रहे हैं इशारे? पढ़ें 26 जुलाई का राशिफल


मकर


आज स्वास्थ्य और काम दोनों का ध्यान रखना होगा। अत्यधिक व्यस्तता के कारण शारीरिक थकान हो सकती है। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। कोई जोखिम भरा निवेश करने से बचें।
आज क्या करें: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।
आज क्या न करें: आज अत्यधिक काम का तनाव अपने सिर पर न लें।


कुंभ


आज आप में नया उत्साह देखने को मिलेगा। जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं, उन्हें उत्तम लाभ होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप आज अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बिताएंगे।
आज क्या करें: पक्षियों को दाना और पानी दें।
आज क्या न करें: किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर बिना पढ़े साइन न करें।


मीन


दफ्तर में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। विरोधी आपके सामने पस्त रहेंगे। विदेश या किसी दूर स्थान से लाभ के योग बन रहे हैं। वित्तीय स्थिति नियंत्रण में रहेगी। पार्टनर के साथ खुलकर बात करें।
आज क्या करें: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: अपने लव पार्टनर से बहस न करें।

 

नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें