logo

मूड

ट्रेंडिंग:

9 अगस्त राशिफल, कामिका एकादशी पर इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा?

आज के दिन कई लोगों पर ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जिससे लोग अपने करियर को लेकर फैसले ले पाएंगे। आज के दिन कई लोगों पर सूर्य और मंगल ग्रह का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

rashifal

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रविवार का यह दिन कई लोगों के लिए बेहद सकारात्मक रहने वाला है। जहां ग्रहों का प्रभाव लोगों पर पॉजिटिव असर पड़ेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज का दिन आध्यात्मिकता के लिए बेहद खास माना जा रहा है। आज का मूलांक 9 बनता है, जिसका स्वामी मंगल ग्रह है। रविवार और मंगल के मूलांक का यह दुर्लभ संयोग व्यक्ति के अंदर एक नया उत्साह, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाएगा। ग्रहों की स्थिति देखें तो सूर्य और मंगल की स्थिति आज लोगों को अपने रुके हुए काम में सफलता दिलाएगी, वहीं चंद्रमा की स्थिति मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मददगार साबित होगी।

 

आज का दिन कई लोगों के लिए नए काम की शुरुआत के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। रविवार का दिन भगवान सूर्य देव की उपासना के लिए बेहद खास है, जो समाज में पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और स्वास्थ्य के कारक हैं। मूलांक 9 लोगों का साहस बढ़ाने का काम करेगा। इसके साथ ही लोगों को जल्दबाजी और गुस्से से बचने की जरूरत होगी। करियर में नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत, वित्तीय निवेश और बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने के लिए आज का दिन अत्यंत फलदायी रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: Sawan Shivaratri date: 10 या 11 अगस्त कब है? सही तारीख से लेकर मुहूर्त जानिए

राशिफल

 

मेष राशि

 

ऑफिस में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है, जो भविष्य में पदोन्नति का कारण बनेगी। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य मजबूत होगा।

आज क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई भी वित्तीय फैसला न लें।

 

वृषभ राशि

 

आज आपके पेशेवर जीवन में थोड़ी भागदौड़ रह सकती है, आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। 

आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को गेहूं या गुड़ का दान करें।

आज क्या न करें: क्रोध करने से बचें।

 

मिथुन राशि

 

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। व्यापार में नए ग्राहकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा और आय के स्रोत बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों में नया मोड़ आ सकता है। 

आज क्या करें: गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।

आज क्या न करें: दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में दखल देने से बचें।

 

यह भी पढ़ें: 8 अगस्त राशिफल: शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन? जानिए

 

कर्क राशि

 

दफ्तर में काम का दबाव थोड़ा अधिक हो सकता है, आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लें, बेवजह के खर्च तनाव बढ़ा सकते हैं। परिवार और पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। 

आज क्या करें: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

आज क्या न करें: किसी भी व्यक्ति को उधार पैसा देने से आज बचें।

 

सिंह राशि

 

आज आपका दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। ऑफिस में आपके निर्णयों की सराहना होगी। आर्थिक रूप से दिन मजबूत है, निवेश से लाभ के योग हैं। लव पार्टनर से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपका मन खुश रहेगा।

आज क्या करें: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

आज क्या न करें: आत्मविश्वास में आकर कोई फैसला न लें।

 

कन्या राशि

 

व्यापार में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, बजट बनाकर चलें। लव लाइफ में छोटी-मोटी बहस हो सकती है।

आज क्या करें: पक्षियों को दाना-पानी दें और बड़ों का आशीर्वाद लें।

आज क्या न करें: आज नया बड़ा निवेश करने से बचें।

 

यह भी पढ़ें: 7 अगस्त का राशिफल: तुला और सिंह राशि की लगेगी लॉटरी, आपको धन लाभ होगा या नहीं?

 

तुला राशि

 

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। धन लाभ की संभावना है, संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे। लव पार्टनर के साथ रिश्ते में मिठास बनी रहेगी।

आज क्या करें: लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें।

आज क्या न करें: आलस के कारण अपने काम को टालने की गलती न करें।

 

वृश्चिक राशि

 

आज का मूलांक 9 है, जिसकी ऊर्जा आपकी राशि को विशेष लाभ देगी। ऑफिस में आपके गुणों की तारीफ होगी। शेयर बाजार या व्यापार में लाभ मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ संबंधों में गहराई आएगी।

आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें और सिंदूर का तिलक लगाएं।

आज क्या न करें: नकारात्मक सोच वाले लोगों की संगति से दूर रहें।

 

धनु राशि

 

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे और पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। लव लाइफ बेहद खुशनुमा रहेगी।

आज क्या करें: चने की दाल या पीली वस्तुएं मंदिर में दान करें।

आज क्या न करें: किसी को बिना मांगे सलाह न दें।

 

यह भी पढ़ें: सावन का हर दिन सोमवार जितना ही क्यों पवित्र है? समझिए क्या होता है 'शिव वास'

 

मकर राशि

 

दफ्तर में सहकर्मियों से सहयोग की अपेक्षा कम रखें, खुद पर भरोसा करें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन अचानक आए खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। मानसिक तनाव का असर लव लाइफ पर पड़ सकता है।

आज क्या करें: शनिदेव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज क्या न करें: आज संपत्ति या वाहन की खरीदारी का निर्णय न लें।

 

कुंभ राशि

 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। पार्टनर के साथ तालमेल रहेगा।

आज क्या करें: बहते जल में थोड़ा सा गुड़ प्रवाहित करें।

आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई कानूनी कार्रवाई न करें।

 

मीन राशि

 

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मेहनत भरा रहेगा लेकिन परिणाम सकारात्मक मिलेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, हालांकि फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। पार्टनर की स्वास्थ्य स्थिति थोड़ी चिंताजनक हो सकती है।

आज क्या करें: भगवान विष्णु की पूजा करें और केसर का तिलक लगाएं।

आज क्या न करें: स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न बरतें।

 

नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें