logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Akshaya Navami: आर्थिक तंगी और ग्रह दोष से हैं परेशान? अक्षय नवमी पर करें ये काम

इस साल 18 नवंबर को अक्षय नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन कुछ उपाय अपनाकर लोग आर्थिक तंगी और ग्रह दोष से छुटकारा पा सकते हैं। जानिए, वह उपाय क्या हैं।

lord vishnu and godess laxmi

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हिंदू धर्म में अक्षय नवमी का पर्व बेहद खास माना जाता है। इस साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर अक्षय नवमी मनाई जाएगी। इस पर्व को न केवल भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा के लिए जाना जाता है, बल्कि यह जीवन की बाधाओं, ग्रह दोषों और आर्थिक तंगी को दूर करने का भी महापर्व है। धार्मिक जानकारों के अनुसार, इस पर्व पर कुछ खास उपाय अपनाकर व्यक्ति अपनी आर्थिक तंगी और ग्रह दोष से मुक्ति पा सकता है।

 

​धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय नवमी (18 नवम्बर 2026) को किए गए जप, दान और विशेष उपाय कभी न क्षय होने वाला फल देते हैं। अगर आप भी जीवन में किसी संकट, कर्ज या अड़चन का सामना कर रहे हैं, तो अक्षय नवमी के दिन इन खास उपायों को अपनाकर माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: राशिफल: गोपाष्टमी पर किन राशियों को बढ़ेगी आमदनी, किन्हें मिलेगा परिवार का साथ?धन-संपदा के स्थायी वास के लिए उपाय

 

​शंख से अभिषेक - अक्षय नवमी के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। मान्यता है कि इससे देवी लक्ष्मी अत्यंत खुश होती हैं और घर में सदा के लिए वास करती हैं।

 

धन लाभ का उपाय - गाय के दूध से श्रीयंत्र का अभिषेक करें और उस जल का छिड़काव पूरे घर में करें। इसके बाद श्रीयंत्र को कमलगट्टे के साथ तिजोरी में रख दें, इससे अवश्य धन लाभ होता है।

 

 दीपदान- शाम के समय घर के उत्तर-पूर्व दिशा में घी का दीपक जलाएं। इस दीपक में रुई की बत्ती के स्थान पर लाल रंग के धागे (कलावा) का उपयोग करें। इसके साथ ही संभव हो तो उसमें थोड़ा केसर भी डाल दें।

 

यह भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ मंदिर का अनसुना इतिहास, तांत्रिक महत्व और 5 आरती का रहस्य

 

​आंवला रस से स्नान करें- स्नान के करते समय पानी में आंवले के रस की कुछ बूंदें मिलाकर स्नान करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ लक्ष्मी जी का आगमन होता है। 

 

दान और सेवा से दूर होंगी अड़चनें

 

​कन्या पूजन- 5 कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं। विदा करते समय उन्हें पीले वस्त्र और दक्षिणा भेंट करें। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है।

 

​गाय की सेवा करें- श्यामा गाय की सेवा करें और उन्हें हरा चारा खिलाएं। गौ माता में समस्त देवी-देवताओं का वास माना गया है, उनकी सेवा से घर में सुख-समृद्धि आती है।

 

​दिव्यांगजन को दान - किसी दिव्यांग व्यक्ति को काले कपड़े और मिठाई का दान करें। इस उपाय से अचल संपत्ति की प्राप्ति का वरदान मिलता है।

 

यह भी पढ़ें: कब है देव दीपावली, वाराणसी में कैसे मनाया जाता है यह पर्व? जान लीजिए

​ग्रह दोष के विशेष उपाय

​संकटों से मुक्ति के लिए दुर्गा उपासना- नवमी तिथि की स्वामी देवी दुर्गा मानी गई हैं। यदि जीवन में लगातार अड़चनें आ रही हैं, तो इस दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और मां दुर्गा से संकट हरने की प्रार्थना करें।

 

कर्ज मुक्ति के उपाय - अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है या कर्ज और जायदाद से जुड़ी समस्याएं चल रही हैं, तो अक्षय नवमी से शुरू कर लगातार 41 दिनों तक लाल मसूर की दाल की कच्ची रोटी बनाकर मछलियों को खिलाएं। इससे मंगल ग्रह भी मजबूत होता है।

 

 ग्रह शांति के उपाय - मंगल ग्रह की शांति के लिए ब्राह्मणों एवं जरूरतमंदों को गुड़ मिश्रित दूध या चावल खिलाना फलदायी माना गया है।

 

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Vrat Tyohar

और पढ़ें