logo

ट्रेंडिंग:

मूर्ति और बर्तन के अलावा धनतेरस के दिन क्या और खरीदें?

हिंदू धर्म में धनतेरस के त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस दिन घर में धातु के बर्तन और गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति के अलावा कुछ विशेष चीजें खरीदने से घर में धन और वैभव की प्राप्ति होती है।

Representational Picture

प्रतीकात्मक तस्वीर: Photo credit: AI

धनतेरस, जो कि दिवाली पर्व की शुरुआत से दो दिन पहले मनाया जाता है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। इस दिन को धन और स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान धनवंतरि की पूजा करने से घर में समृद्धि, सुख-शांति और आरोग्य की वृद्धि होती है। इसके अलावा, इस दिन नए बर्तन, सोना, चांदी या धातु के अन्य सामान खरीदना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह घर में धन की वृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

 

धनतेरस की पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन भगवान धनवंतरि समुद्र मंथन के बाद अमृत लेकर पृथ्वी पर आए थे। इसी वजह से इसे आरोग्य और संपन्नता का प्रतीक भी माना जाता है। लोग इस दिन अपने घर की सफाई करते हैं, पूजा की तैयारी करते हैं और धातु के बर्तनों या आभूषणों की खरीदारी कर देवी लक्ष्मी का स्वागत करते हैं। इस दिन घर में कुछ विशेष चीजों को खरीदने से धन और वैभव में वृद्धि होती है। 

 

यह भी पढ़ें: चौसठ योगिनी: खजुराहो के इस मंदिर को कितना जानते हैं आप?

साल 2025 में कब है धनतेरस?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर होगी और इसका समापन 19 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदयातिथि को विशेष महत्व दिया जाता है, इसलिए,धनतेरस का पर्व शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा।

सोना-चांदी और अन्य धातु के खरीदने के अलावा धनतेरस में क्या खरीदें

धनतेरस पर खरीदारी करने की कई खास परंपराएं हैं, जिन्हें शुभ माना जाता है। सबसे प्रचलित और पुरानी परंपरा है नए बर्तन खरीदना। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे, इसलिए धातु के बर्तन खरीदना घर में समृद्धि और स्वास्थ्य लाने का संकेत है।

 

पीतल के बर्तन

 

पीतल के बर्तन विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि पीतल के बर्तन लेने से घर में स्वास्थ्य, सौभाग्य और 13 गुना धन लाभ होता है। इसके अलावा, तांबा या कांसे के बर्तन भी धन और सुख-समृद्धि के लिए लाभकारी माने जाते हैं।

 

झाड़ू खरीदें

 

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। नया झाड़ू घर में दरिद्रता दूर करता है और समृद्धि लाता है। इसे घर लाकर इस्तेमाल करने से पहले पूजा करना आवश्यक है।

 

यह भी पढ़ें: जैन धर्म के 24 तीर्थंकर आए कहां से थे? शिक्षा से जन्म तक, सब जानिए

 

धनिया खरीदना

 

धनिया के बीज भी इस दिन खरीदकर देवी लक्ष्मी को अर्पित करना शुभ माना जाता है। पूजा के बाद इन्हें तिजोरी या धन रखने की जगह पर रख दें, मान्यता अनुसार इससे धन लाभ बढ़ाता है।

 

लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति

 

देवी लक्ष्मी और गणेश जी की नई मूर्तियों को खरीदकर धनतेरस पर घर लाना और दिवाली के दिन विधिपूर्वक पूजा करना भी बहुत शुभ माना जाता है। इससे धन-वैभव की प्राप्ति होती है और जीवन में बाधाएं दूर होती हैं।

 

सोना चांदी की जगह ये खरीदें

 

अगर सोना या चांदी नहीं खरीद सकते, तो श्रीयंत्र या कुबेर यंत्र खरीदना लाभकारी है। इन्हें घर या दुकान में तिजोरी में रखने से धन की देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की कृपा बनी रहती है।

 

गोमती चक्र खरीदें

 

गोमती चक्र भी बहुत पवित्र माने जाते हैं। धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्र खरीदकर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन की कमी दूर होती है।

 

पीली कौड़ी

 

पीली कौड़ी को भी मां लक्ष्मी से जुड़ा माना जाता है। इसे हल्दी में रंगकर और पूजा के बाद तिजोरी में रखने से घर में धन का प्रवाह बना रहता है।

क्या नहीं खरीदना चाहिए

धनतेरस पर खरीदारी करते समय कुछ चीजों से बचना चाहिए। काले रंग की वस्तुएं या कपड़े खरीदना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा, लोहे की नुकीली चीजें जैसे कैंची या चाकू इस दिन नहीं खरीदना चाहिए।

Related Topic:#Dharma Adhyatma

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap