logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लव पार्टनर को दे रहे हैं धोखा? गरुण पुराण में लिखी है सजा

सनातन धर्म ग्रंथ गरुड़ पुराण के मुताबिक जो लोग अपने प्रेमी-प्रेमिका को धोखा देते हैं, उनकी आत्माओं को मृत्यु के बाद नरक में दर्दनाक सजा मिलती है। यहां जानिए धोखा देने वाले लव पार्टनर को क्या सजा मिलती है।

garud puran

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आजकल कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां कुछ पति और पत्नी अपने जीवनसाथी को धोखा दे रहे हैं। हिंदू धर्म में प्रेम में धोखा देना पाप माना गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार शादी और प्रेम का बंधन बेहद पवित्र होता है। जो व्यक्ति अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाता है, उसका यह कर्म पुण्य माना जाता है। इसके विपरीत जो लोग अपने जीवनसाथी को धोखा देते हैं या अपने रिश्ते के साथ खिलवाड़ करते हैं, उनका यह कर्म बुरा माना जाता है। इन्हीं कर्मों के आधार पर व्यक्ति को मृत्यु के बाद सजा मिलती है। गरुड़ पुराण के मुताबिक लव पार्टनर को धोखा देने वाले लोगों को मृत्यु के बाद तीन अलग-अलग प्रकार के नरकों में सजा मिलती है।


गरुड़ पुराण के मुताबिक व्यक्ति अपने परिवार या जीवनसाथी को तीन तरीके से धोखा देता है। पहला, शारीरिक धोखा। दूसरा, अपने लव पार्टनर से झूठ बोलना। और तीसरा, मानसिक धोखा देना, यानी लोगों को मानसिक रूप से परेशान करना। इन तीन अलग-अलग प्रकार के धोखे देने वाले लोगों की आत्माओं को अलग-अलग प्रकार की सजा मिलती है। साथ ही, धोखा देने वाले को अगले जन्म में पशु योनि में जन्म लेना पड़ता है।

 

यह भी पढ़ें:  राशि के हिसाब से कैसा होता है व्यक्ति का स्वभाव? ज्योतिष शास्त्र से समझिए

 


 धोखा देने वालों की सजा


गरुड़ पुराण के मुताबिक जो लोग अपने प्रेमी या प्रेमिका को धोखा देते हैं, उन्हें मृत्यु के बाद महातामिस्त्र, रौरव और तामिस्र नरक में सजा भोगनी पड़ती है। इसके बाद भी सजा समाप्त नहीं होती। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो लोग दूसरों को धोखा देते हैं, उन्हें अगले जन्म में पशु योनि में जन्म लेना पड़ता है। इसके अलावा, धोखा देने वाले लोगों को अगले जन्म में प्रेम में धोखा भी मिल सकता है। अब सवाल उठता है कि इन तीन नरकों में लोगों को क्या सजा मिलती है? आइए इसका जवाब जानते हैं।


1. महातामिस्त्र नरक-गरुड़ पुराण के मुताबिक इस नरक में लोगों की आत्माओं को भूखा-प्यासा रखकर तड़पाया जाता है।

2. रौरव नरक-इस नरक में लोगों की आत्माओं को रुरु नाम का राक्षस सजा देता है, जो उन्हें कष्ट पहुंचाता है। यह सजा हजारों वर्षों तक दी जाती है। यह नरक उन लोगों के लिए बताया गया है, जो अपने जीवन में झूठा भरोसा दिलाकर दूसरों को पीड़ा पहुंचाते हैं।
3. तामिस्र नरक-जो लोग धोखे और छल से दूसरों का विश्वास तोड़ते हैं, उन्हें इस नरक में रखा जाता है, जहां अंधकार में उन्हें यातनाएं दी जाती हैं।

 

यह भी पढ़ें: 14 जुलाई राशिफल: अमावस्या के दिन किन राशियों का गुजरेगा खराब दिन और किनका अच्छा?

अगले जन्म में क्या होगा?


गरुड़ पुराण के मुताबिक जो लोग इस जन्म में अपने जीवनसाथी को धोखा देते हैं, उन्हें अगले जन्म में स्वयं विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, जो लोग इस जन्म में अपने प्रेमी या प्रेमिका को झूठ बोलकर या छल करके धोखा देते हैं, उन्हें अगले जन्म में पशु या पक्षी योनि में जन्म लेना पड़ता है। खासकर ऐसे पक्षी के रूप में, जो कभी स्थिर होकर नहीं बैठता।


और पढ़ें