छठ पूजा का त्योहार बिहार और झारखंड में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस पर्व में सभी भक्त सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करते हैं। त्योहार की शुरुआत नहाय-खाय से होती है, जो ऊषा अर्घ्य के बाद खत्म हो जाता है। यह त्योहार 4 दिनों का होता है। धार्मिक जानकारों के अनुसार, यह व्रत बेहद कठिन होता है। इसलिए लोगों को ही व्रत रखना चाहिए, जिनकी तबीयत ठीक हो। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस पर्व में व्रत रखने वाले लोगों की हर मनोकामना सूर्य देव और छठी मैया की कृपा से पूरी होती है।
दिवाली के कुछ ही दिनों बाद छठ पूजा का त्योहार मनाया जाता है। छठ पूजा पर्व में सभी भक्त 36 घंटों तक व्रत रखेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 13 नवंबर को छठ पर्व शुरू होगा, जिसके बाद 16 नवंबर को यह त्योहार खत्म होगा। अब सवाल उठता है कि छठ पूजा पर्व में कौन से दिन क्या रस्में निभाई जाएंगी। इसके साथ ही सवाल उठता है कि छठ पूजा पर्व का महत्व क्या है। आइए जानते हैं।
यह भी पढ़ें: केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद, अब कहां होगा केदार बाबा का दर्शन? जानिए
कब मनाएं छठ?
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर सप्तमी तिथि तक छठ पर्व मनाया जाता है। इसी वजह से इस साल 13 नवंबर से लेकर 16 नवंबर तक छठ पर्व मनाया जाएगा।
नहाय-खाय-13 नवंबर
खरना-14 नवंबर
संध्या अर्घ्य यानी डूबते सूर्य को अर्घ्य- 15 नवंबर
ऊषा अर्घ्य यानी उगते सूर्य को अर्घ्य- 16 नवंबर
यह भी पढ़ें: छठ के अलावा किन पर्वों में होती है डूबते सूर्य की पूजा? जानिए महत्व
कैसे मनाते हैं छठ पर्व?
नहाय-खाय- छठ पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होगी। इस दिन व्रत रखने वाले सभी भक्त सुबह-सुबह स्नान करेंगे। इसके बाद रसोई को साफ करके शुद्ध खाना बनाएंगे। इस दिन सभी भक्त कद्दू की सब्जी, चने की दाल और चावल खाएंगे। इसी दिन से लोग तामसिक भोजन छोड़ देते हैं। इसके बजाय व्रत रखने वाले लोग दिन में एक बार भोजन करते हैं।
खरना-इस बार 14 नवंबर को छठ पर्व का दूसरा दिन रहेगा। इस दिन को खरना और लोहंडा के नाम से जानते हैं। जिन भक्तों ने व्रत रखा है, वे खरना पर पूरे दिन निर्जला व्रत रखते हैं। फिर शाम को गुड़ वाली खीर और रोटी बनाकर रखते हैं। इसके बाद शाम को सूर्य देव के समक्ष जल अर्पित करते हैं। फिर खीर और रोटी खाते हैं।
यह भी पढ़ें: 11 नवंबर का राशिफल: भाई दूज पर किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सतर्क?
संध्या अर्घ्य- 15 नवंबर को सभी भक्त किसी पवित्र नदी या घाट के किनारे खड़े होकर डूबते सूर्य देव को अर्घ्य देंगे। इस दिन सभी भक्त बांस के सूप में ठेकुआ और फल रखकर अर्घ्य देते हैं। इसके साथ ही सभी भक्त अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
ऊषा अर्घ्य- छठ पर्व के आखिरी दिन ऊषा अर्घ्य दिया जाता है, जब सभी भक्त उगते सूर्य देव की आराधना करते हैं। इस साल 16 नवंबर को उगते सूर्य देव की आराधना की जाएगी। अर्घ्य देने के बाद सभी भक्त छठ का प्रसाद खाकर व्रत तोड़ते हैं।
यह भी पढ़ें: 10 या 11 नवंबर, कब है भाई दूज? तारीख, कथा और भाई को तिलक लगाने का मुहूर्त जानिए
छठ पूजा का महत्व
छठ महापर्व के जरिए सभी भक्त धरती को रोशनी देने वाले सूर्य देव के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इसके साथ ही धार्मिक लोक कथाओं में माना जाता है कि जब भगवान राम और माता सीता 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या आए थे, तब माता सीता बिहार आई थीं, जहां उन्होंने छठ व्रत रखा था।
नोट:यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।