logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CM योगी ने अपनी मां को दिया कंधा, क्या संन्यासी ऐसा कर सकते हैं? नियम जानें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक संन्यासी हैं, जिन्होंने अपनी मां के शव को कंधा दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या एक संन्यासी अपनी मां को स्पर्श कर सकता है? नियमों से समझिए।

yogi

मृत मां को कंधा देते योगी आदित्यनाथ, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां की मृत्यु के बाद उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। योगी आदित्यनाथ पिछले कई सालों से ब्रह्मचर्य की राह पर चल रहे हैं। हिंदू संन्यास के नियमों के मुताबिक, संन्यासी किसी स्त्री को नहीं छू सकता। साथ ही, संन्यासी व्यक्ति को ब्रह्मचर्य अपनाने के बाद अपने परिवार का त्याग करना पड़ता है। इसके अलावा, माना जाता है कि संन्यास लेने के बाद माता-पिता पूर्व आश्रम का हिस्सा माने जाते हैं। ऐसे में लोगों को जानना चाहिए कि हिंदू धर्म के नियमों के मुताबिक, संन्यासी अपनी मां की अंतिम विदाई में शामिल हो सकते हैं या नहीं।

 

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, जो व्यक्ति संसार के मोह को त्यागकर ईश्वर के प्रति पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं और ब्रह्मचर्य अपना लेते हैं, उन्हें जीवन-मृत्यु के बंधन से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं कि क्या संन्यासी अपनी मां के चरण स्पर्श कर सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि संन्यासी मां की मृत्यु के बाद उन्हें कंधा दे सकते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें: कैसे मिला रावण को दशानन बनने का श्राप? थाईलैंड के महाकाव्य रामकिर्ति से समझिए

क्या संन्यासी अपनी मां के शव को कंधा दे सकते हैं?

हिंदू संन्यास जीवन के नियमों के मुताबिक, जब व्यक्ति संन्यास ले लेता है, तो उसे न सिर्फ परिवार का त्याग करना पड़ता है, बल्कि सांसारिक बंधनों को भी तोड़ना पड़ता है। हालांकि, संन्यासी कभी-कभी अपने परिवार से मिलने जा सकते हैं। इसके साथ ही मां के चरण स्पर्श भी कर सकते हैं। इसके अलावा, संन्यासी अपनी मां की मृत्यु के बाद उन्हें कंधा दे सकते हैं। इससे उनकी संन्यास साधना भंग नहीं होती है।

 

हिंदू धर्म के विख्यात संन्यासी आदि शंकराचार्य ने भी अपनी मां की मृत्यु के बाद उन्हें कंधा दिया था। माना जाता है कि शंकराचार्य जी ने अपनी जीवित मां को वचन दिया था कि वह स्वयं अपनी मां का अंतिम संस्कार करेंगे। इसी वजह से उन्होंने अपनी मां के शव को कंधा दिया और उनका अंतिम संस्कार किया था। यह किस्सा इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है कि संन्यासी व्यक्ति अपनी मां के शव को कंधा दे सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 23 या 24 नवंबर, कब है सिख धर्म का प्रकाश पर्व? तारीख से लेकर पर्व का महत्व जानिए

 

हिंदू धर्म के नियमों के मुताबिक, एक संन्यासी के लिए गुरु और माता-पिता भगवान के समान ही होते हैं। इसी वजह से संन्यासी अपने माता-पिता की अंतिम विदाई में शामिल भी हो सकता है। साथ ही संन्यासी अपने माता-पिता का अंतिम संस्कार भी कर सकता है। 


और पढ़ें