सनातन धर्म के लोग पूरे साल 24 एकादशी मनाते हैं, जिनमें देव उठनी एकादशी को बेहद खास माना जाता है। देव उठनी एकादशी कार्तिक महीने में मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, भगवान विष्णु चार महीने तक योग निद्रा में रहते हैं और देव उठनी एकादशी पर निद्रा से जागते हैं। देव उठनी एकादशी के बाद हिंदू धर्म में शादी और शुभ काम किए जाते हैं।
देव उठनी एकादशी पर सभी भक्त भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-पाठ करते हैं। साथ ही फलाहार या निर्जला व्रत रखते हैं। धार्मिक जानकारों के अनुसार, इस दिन व्रत रखने से न सिर्फ भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं, बल्कि व्यक्ति के पाप भी मिटते हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि देव उठनी एकादशी की सही तारीख क्या है।
यह भी पढ़ें: छठ महापर्व के पहले दिन इन राशियों की बदलेगी किस्मत, आज का राशिफल जानिए
कब मनाएं देव उठनी एकादशी?
कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर से शुरू होगी, जो 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर खत्म होगी। तिथि के हिसाब से लोगों को 20 नवंबर को ही देव उठनी एकादशी का व्रत रखना चाहिए। हिंदू पंचांग के अनुसार, व्रत के पारण का शुभ समय दोपहर 1 बजकर 4 मिनट से लेकर 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इसी दौरान लोगों को व्रत का पारण करना चाहिए।
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5 बजकर 1 मिनट से लेकर 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 5 बजकर 26 मिनट से लेकर 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।
यह भी पढ़ें: भारत के अलावा कई देशों में भी पूजे गए सूर्य देव, जानें उन देशों की कहानी
देव उठनी एकादशी की कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, एक राज्य का राजा था, जिसके राज्य में हर व्यक्ति एकादशी के दिन न तो अन्न खाता था और न ही कोई अन्न बेचता था। एक दिन भगवान विष्णु ने सुंदर रूप धारण किया और सड़क किनारे बैठ गए। इसी रास्ते से राजा जा रहे थे। उन्होंने जब उन्हें देखा, तो उनसे पूछा, हे! तुम यहां क्यों बैठी हो? तब वह बोलीं कि मैं निराश्रित हूं। इस राज्य में मेरी कोई जान-पहचान का नहीं है। राजा उस लड़की के रूप को देखकर मोहित हो गए थे। उन्होंने लड़की से कहा कि तुम मेरी रानी बनकर महल में रहो।
लड़की बोली, मैं तुम्हारी बात तभी मानूंगी, जब तुम मुझे राज्य का पूरा अधिकार सौंपोगे। मैं जो भी बनाऊंगी, तुम्हें खाना होगा। राजा लड़की की बात मान गया। जिसके बाद एकादशी आई, तो रानी ने नगर के बाजार खुलवा दिए और सभी को भोजन करने का आदेश दिया। इस पर राजा बोले- रानी, आज एकादशी है। मैं सिर्फ फलाहार ही करूंगा।
यह भी पढ़ें: शूर्पणखा का कैसा था रूप, फिल्मों और वाल्मीकि रामायण के वर्णन में कितना अंतर?
तब रानी ने कहा कि अगर तुम खाना नहीं खाओगे, तो मैं बड़े राजकुमार का सिर कटवा दूंगी। इसी दौरान बड़ा राजकुमार खेलकर आ गया। राजकुमार ने अपनी मां यानी बड़ी रानी की आंखों में आंसू देखे, तो मां से पूछा कि क्या हुआ है? मां ने उसे सारी बातें बता दीं। तब वह बोला कि मैं अपना सिर देने के लिए तैयार हूं। पिताजी, धर्म की रक्षा करें।रानी की शर्त को मानकर राजा भी राजकुमार का सिर कटवाने के लिए तैयार हो गया। तभी रानी के रूप में आए भगवान विष्णु ने प्रकट होकर असली बात बताई। भगवान ने राजा से कहा कि तुम इस कठिन परीक्षा में पास हुए।
नोट:यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।