logo

ट्रेंडिंग:

कब है धनतेरस, कैसे करें पूजा कब खरीदें सामान? मुहूर्त जानिए

हर साल दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 18 अक्टूबर को यह त्योहार मनाया जाएगा लेकिन पूजा और सामान खरीदने के लिए खास मुहुर्त है।

Dhanteras

सांकेतिक तस्वीर,Photo Credi: Grok

दिवाली से पहले हिंदू धर्म में धनतेरस के त्योहार को भी मनाया जाता है। यह त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस के दिन  माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है और मान्यता है कि इससे भक्तों को धन-धान्य की प्राप्ति होती है। इस हफ्ते ही धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा लेकिन लोगों के मन में यह दुविधा है कि धनतेरस का त्योहार किस दिन है और किस दिन उन्हें धनतेरस की पूजा करनी चाहिए। लोग जानना चाहते हैं कि धनतेरस की सही तिथि और इस दिन खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त क्या है। 

 

हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत होगी। इसके अगले दिन 19 अक्टूबर को दोपहर 01 बजाकर 51 मिनट पर कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि समाप्त होगी। इसका मतलब है कि आप 18 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मना सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें-- मूर्ति और बर्तन के अलावा धनतेरस के दिन क्या और खरीदें?

किस समय करें पूजा?

धनतेरस की पूजा के लिए सबसे शुभ समय सूर्यास्त के बाद शाम 7 बजकर 16 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आप जो भी खरीदारी करना चाहते हैं वह खरीद सकते हैं। हालांकि, रात के समय आपको खरीददारी करने के लिए बाहर जाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट के बाद से खरीददारी कर सकते हैं। दोपहर 12 बजकर 20  त्रयोदशी तिथि शुरु हो जाएगी और इसके साथ ही खरीददारी का शुभ महुर्त भी शुरू हो जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन खरीदारी करने से घर में बरकत आती है। 

धनतेरस पर क्या खरीदें?

धनतेरस पर खरीदारी करने की कई खास परंपराएं हैं, जिन्हें शुभ माना जाता है। इस दिन सोना-चांदी खरीदने का खास महत्तव है। धनतेरस को लेकर सबसे प्रचलित और पुरानी परंपरा है नए बर्तन खरीदना। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे, इसलिए धातु के बर्तन खरीदना घर में समृद्धि और स्वास्थ्य लाने का संकेत है। इस दिन खरीददारी करना शुभ माना जाता है। इसलिए कुछ लोग घर के लिए नया सामान इसी दिन खरीदते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: जैन धर्म के 24 तीर्थंकर आए कहां से थे? शिक्षा से जन्म तक, सब जानिए

धनतेरस पर खरीदें धनिया

सूखा धनिया समृद्धि और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना गया है। पूजा के समय कुछ साबुत धनिया के बीज माता लक्ष्मी को अर्पित करें और बाद में उन्हें अपनी तिजोरी या धन स्थान पर रखें। ऐसा करने से घर में धन लाभ के योग बनते हैं। इसके अलावा इस दिन आप नमक भी खरीद सकते हैं। नमक आसपास के वातावरण से नकारात्मकता को दूर करता है और घर की पवित्रता और संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए धनतेरस पर नमक खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस दिन सेंधा नमक खरीदकर घर में रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap