logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बृहस्पति के दिन रुके हुए सारे काम होंगे पूरे, जानें किन राशियों की बदलेगी किस्मत

आध्यात्मिक और मेंटल डेवेलपमेंट के लिए 12 मार्च 2026 का दिन विशेष है। आज धनु राशि के चंद्रमा और मूलांक 3 के मेल से कई राशियों के रुके हुए काम पूरे होंगे।

12 March Horoscope

12 मार्च 2026 का राशिफल। AI इमेज। Photo Credit: Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ज्योतिष नजरिए से अगर देखा जाए तो हर दिन किसी न किसी राशि के लिए बेहद खास होता है। 12 मार्च, गुरुवार का दिन, मूलांक 3 भी है, जिसके स्वामी खुद  बृहस्पति हैं। जब गुरु का प्रभाव इतना ज्यादा हो और चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हों, तो यह समय नई शुरुआत, पढ़ाई-लिखाई और लंबी यात्राओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता।

 

आज की ऊर्जा हमें पॉजीटिव रहने और बड़े सपने देखने की प्रेरणा दे रही है। अगर आप काफी समय से किसी नए काम की योजना बना रहे थे, तो आज का दिन उसे धरातल पर उतारने के लिए सबसे सटीक है। छोटे-छोटे प्रयास भी आज आपको उम्मीद से बड़ा परिणाम दे सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: चंद्रमा के दिशा परिवर्तन से किन राशियों की बदलेगी किस्मत? पढ़ें राशिफल

 

जानें आपकी राशि का हाल

मेष राशि

किस्मत आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। नए प्रोजेक्ट हाथ में लें और टीम का नेतृत्व करें।

क्या करें: अच्छे लोगों से सलाह लें। इंवेस्टमेंट की ओर कदम बढ़ाएं।

क्या न करें: गुस्से में कोई फैसला न लें। पुरानी गलतियों को याद न करें।

वृषभ राशि

आर्थिक मोर्चे पर यह दिन राहत भरा है। कुछ ऐसे मौके मिल सकते हैं जिनकी आपने उम्मीद नहीं की थी।

क्या करें: घर-परिवार के साथ वक्त बिताएं। पैसों के लिए सही बजट बनाएं।

क्या न करें: बिना सोचे-समझे पैसे खर्च न करें। फालतू के झगड़ों से दूर रहें।

मिथुन राशि

आज आपकी बातों का जादू चलेगा। लोगों से मिलना-जुलना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

क्या करें: मीटिंग्स और बातचीत में एक्टिव रहें, कुछ नया सीखने की कोशिश करें।

क्या न करें: सुनी-सुनाई बातों या अफवाहों पर भरोसा न करें।

कर्क राशि

मानसिक शांति और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का दिन है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

क्या करें: बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। घर के जरूरी काम निपटाएं।

क्या न करें: अकेले भारी फैसले न लें। भावनाओं में न बहे।

सिंह राशि

आज आपके आत्मविश्वास और साहस का कोई जवाब नहीं। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं।

क्या करें: बड़े प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी लें। अपनी कला का प्रदर्शन करें।

क्या न करें: घमंड से बचें और अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।

कन्या राशि

नौकरी और सेहत के मामले में स्थितियां बेहतर होंगी। अनुशासन में रहकर आप बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं।

क्या करें: अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें और रूटीन चेकअप करवाएं।

क्या न करें: दूसरों की बुराई करने से बचें और बेवजह की चिंता न पालें।

तुला राशि

रिश्तों और पार्टनरशिप के लिए आज का दिन बेहतरीन है। भाग्य आपके हर काम में सहयोग करेगा।

क्या करें: अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।

क्या न करें: किसी भी बात को टालने की आदत न रखें और विवाद से बचें।

 

यह भी पढ़ें: सूर्य की उर्जा और मंगल का साहस, जानें आपकी राशि का हाल

वृश्चिक राशि

आज आपको कुछ ऐसी छिपी जानकारियां मिल सकती हैं जो भविष्य में लाभ देंगी। रिसर्च के काम में सफलता मिलेगी।

क्या करें: सोच-समझकर निवेश करें और अपने काम पर बारीकी से ध्यान दें।

क्या न करें: जल्दबाजी में कोई काम न बिगाड़ें और गुस्से पर काबू रखें।

धनु राशि

आज आप सबसे ज्यादा भाग्यशाली हैं क्योंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं। आपके सपने सच होने का समय आ गया है।

क्या करें: लंबी यात्रा की योजना बनाएं और ज्ञान हासिल करने पर जोर दें।

क्या न करें: आलस में न रहे और एक्टिव रहें।

मकर राशि

करियर में मजबूती आएगी। आपकी पुरानी मेहनत का मीठा फल मिलने का समय है।

क्या करें: अधूरे पड़े कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।

क्या न करें: मन में नकारात्मक विचार न लाएं, खुद पर भरोसा रखें।

कुंभ राशि

दोस्तों और सोशल नेटवर्क के जरिए कोई बड़ी मदद मिल सकती है। समाज में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

क्या करें: नए दोस्त बनाएं और ग्रुप एक्टिविटी में हिस्सा लें।

क्या न करें: खुद को अकेला न रखें, मेलजोल बढ़ाएं।

मीन राशि

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन शांत रहेगा। कोई अच्छी खबर आपको खुश कर सकती है।

क्या करें: दान-पुण्य करें और आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ें।

क्या न करें: जरूरी फैसलों को कल पर न टालें, आज ही निपटाएं।

 

डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत जानकारी के लिए ज्योतिषि से संपर्क करें।

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें