सनातन धर्म के धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर कई लोगों को जीवन की चुनौतियों का समाधान मिलता है। इसी के साथ ही हिंदू ग्रंथों में अनेक प्रकार के मंत्र हैं, जिनके जप से व्यक्ति अपने मन और मस्तिष्क पर काबू पा सकता है। धार्मिक जानकारों का मानना है कि मंत्रों के जाप से व्यक्ति न सिर्फ अपने मन पर काबू पा सकता है, बल्कि मन की शांति भी पा सकता है। मंत्रों को लेकर आजकल सोशल मीडिया पर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि मंत्रों के जाप के जरिए व्यक्ति सुंदर हो सकता है।
हिंदू धर्म के कुछ ग्रंथों में ऐसे मंत्र बताए गए हैं, जिन्हें लेकर माना जाता है कि इनके जाप से व्यक्ति के आंतरिक मन की सुंदरता बढ़ती है। मन की शुद्धि होने से व्यक्ति के चेहरे पर तेज आता है और व्यक्ति की पर्सनैलिटी में सकारात्मक बदलाव आता है। इसी वजह से लोगों का मानना है कि कुछ मंत्रों के उच्चारण से व्यक्ति की सुंदरता बढ़ती है।
यह भी पढ़ें: विद्युतजिह्वा और रावण में दुश्मनी क्यों थी? कहानी कालकेय दानवों की
किन मंत्रों से बढ़ती है सुंदरता?
हिंदू धर्म में कामदेव को सुंदरता का देवता माना जाता है। इसीलिए कामदेव से जुड़े कुछ मंत्र हैं, जिनका जाप करने से व्यक्ति को न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है, बल्कि व्यक्ति खुद को मन से सुंदर महसूस करता है। जानकारी के लिए बता दें,
ॐ क्लीं क्लीं क्लीं रतिक्रियायै कामदेवायै मम
अंगे उपांगे प्रविश्य सुदर्शनायै क्लीं क्लीं क्लीं फट्'
यह भी पढ़ें: नवंबर का महीना सिख और ईसाई धर्म के लिए भी क्यों है खास? वजह जानिए
इसे तांत्रिक मंत्र माना जाता है। इस मंत्र का अर्थ है कि प्रेम और आकर्षण के देवता कामदेव और देवी रति की दिव्य ऊर्जा व्यक्ति के रोम-रोम में बस जाए, जिससे व्यक्ति सुंदर, मनमोहक बने और जीवन में प्रेम बढ़े।
2. सूर्य मंत्र
कई धार्मिक जानकारों का मानना है कि सूर्य देव के तेज से जुड़े मंत्र पढ़ने से व्यक्ति को स्वस्थ जीवन मिलता है। जब व्यक्ति रोगों से रहित रहेगा, तो वह खुद ही मन से सुंदर महसूस करेगा। इसी वजह से लोग दावा करते हैं कि सूर्य मंत्र के जाप से व्यक्ति के चेहरे पर तेज आता है।
'ॐ घृणि सूर्याय नमः'
इस मंत्र का अर्थ है कि हे रोशनी और सकारात्मक ऊर्जा के स्रोत सूर्य देव, मैं आपको नमस्कार करती हूं। धार्मिक जानकारों का मानना है कि जब व्यक्ति सुबह सूर्य को जल देते समय इस मंत्र का जप करता है, तो व्यक्ति न सिर्फ स्वस्थ जीवन पाता है, बल्कि त्वचा संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं।
नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।