11 जून का राशिफल: परमा एकादशी पर भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी या नहीं?
आज के दिन जून महीने की पहली एकादशी है, जिसे परमा एकादशी के नाम से जाना जाता है। एकादशी होने की वजह से सभी भक्तों पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहेगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini
11 जून को गुरुवार है। आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे परमा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक 2 है, जो चंद्रमा की सुंदरता और भावनात्मक ऊर्जा को दर्शाता है। ग्रह-नक्षत्रों की बात करें तो आज चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उनकी युति गुरु बृहस्पति से होगी। यह युति ज्ञान, समृद्धि और मानसिक शांति का प्रतीक है। सूर्य देव इस समय वृषभ राशि में रहेंगे, जिससे आज के दिन सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
गुरुवार का दिन और एकादशी का संयोग धार्मिक कार्यों और दान-पुण्य के लिए बेहद फलदायी रहेगा। आज के दिन लोगों में निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी, साथ ही व्यापारिक मामलों में सूझबूझ से काम लेने पर बड़े लाभ की संभावना बनेगी। यह दिन भागदौड़ के बजाय धैर्य और शांति से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: 10 जून का राशिफल: सूर्य और बुध के संयोग से बदलेगी आपकी किस्मत?
राशिफल
मेष राशि
ऑफिस में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। धन लाभ हो सकता है, हालांकि निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ेगा।
आज क्या करें: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें।
वृषभ राशि
आपकी राशि में चंद्रमा और गुरु की युति के वजह से करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आर्थिक रूप से दिन बेहद मजबूत है। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
आज क्या करें: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: आज किसी को भी उधार देने से बचें।
मिथुन राशि
ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। बजट बनाकर चलना आज बेहद जरूरी है। दोस्तों या रिश्तेदारों से बातचीत करते समय अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें।
आज क्या करें: भगवान विष्णु की पूजा करें।
आज क्या न करें: आज के दिन किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें।
यह भी पढ़ें: परमा एकादशी: व्रत कथा पढ़ना है जरूरी, मुहूर्त भी जान लीजिए
कर्क राशि
नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। धन कमाने के नए स्रोत खुलेंगे। रुपयों के निवेश के लिए दिन बहुत अच्छा है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आज पुरानी किसी बीमारी से राहत मिलने की संभावना है।
आज क्या करें: जरूरतमंदों में पीले फल का दान करें।
आज क्या न करें: अपनी योजनाओं को दूसरों को न बताएं।
सिंह राशि
राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। पिता और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
आज क्या करें: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: ऑफिस में सहकर्मियों पर अपना अहंकार न थोपें।
कन्या राशि
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, जो फलदायी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अटका हुआ काम बनने से धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।
आज क्या करें: किसी मंदिर में कपूर और घी का दान करें।
आज क्या न करें: आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें।
तुला राशि
करियर के दुश्मनों से सावधान रहें। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए यह दिन शुभ नहीं है। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। शेयर बाजार या सट्टेबाजी से दूर रहें। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं।
आज क्या करें: संकट नाशन गणेश चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: आज किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।
यह भी पढ़ें: शिया, सुन्नी और सूफी समुदाय के लोग अलग तरीके से क्यों मनाते हैं मुहर्रम? जानिए
वृश्चिक राशि
नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सुख-सुविधाओं की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा।
आज क्या करें: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
आज क्या न करें: अपने साथी की भावनाओं की उपेक्षा न करें।
धनु राशि
नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे और हर चुनौती को पार करेंगे। सुख-साधनों पर खर्च होगा। घर में भाई-बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे।
आज क्या करें: केले के पेड़ की पूजा करें।
आज क्या न करें: आज कर्ज लेने या देने से पूरी तरह बचें।
मकर राशि
विद्यार्थियों और कला जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी। आज धन लाभ के योग हैं। लॉटरी या पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है।
आज क्या करें: गायत्री मंत्र का 21 बार जाप करें।
आज क्या न करें: किसी भी काम में शॉर्टकट अपनाने की कोशिश न करें।
कुंभ राशि
ऑफिस में आज काम ज्यादा करना पड़ेगा। जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वालों को लाभ मिल सकता है। सुख-साधनों की चीजों पर ज्यादा रुपये खर्च कर सकते हैं। इसलिए बजट का ध्यान रखें।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: आज घर में कलह न करें।
यह भी पढ़ें: 9 जून का राशिफल, मंगल के प्रभाव से आज आपके जीवन में क्या बदलाव आएंगे? जानिए
मीन राशि
आपके साहस में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पुराने किए गए निवेश का आज बेहतरीन रिटर्न मिल सकता है। घर में छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक जीवन में आपका सम्मान बढ़ेगा।
आज क्या करें: बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लें।
आज क्या न करें: आज उत्साह में आकर कोई गलत वादा न करें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं के आधार पर बताया गया है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap



