logo

मूड

ट्रेंडिंग:

3 जून का राशिफल: गणेश भगवान की कृपा से क्या आपका दिन अच्छा रहेगा या नहीं? जानिए

आज बुधवार है, इस वजह से गणेश भगवान की कृपा सभी राशियों पर बरसने वाली है। जान लीजिए आज के दिन किन राशियों का दिन अच्छा रहेगा।

12 March Horoscope

3 जून 2026 का राशिफल। AI इमेज। Photo Credit: Sora

3 जून बुधवार का दिन कई जातकों के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आ रहा है। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक 3 है, जो देवगुरु बृहस्पति का अंक माना जाता है। आज ग्रहों की स्थिति कुछ विशेष संकेत दे रही है। एक तरफ चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेंगे, जिससे कुछ जातकों में ज्ञान, बुद्धि और अध्यात्म बढ़ेगा। बिजनेस और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहेगा, जिससे अटके हुए काम जल्द ही पूरे होंगे।

 

आज की ऊर्जा कर्मप्रधान है। बुधवार और मूलांक 3 का यह अनोखा संयोग बौद्धिक क्षमताओं को प्रभावी बनाता है, जिससे निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। हालांकि, दोपहर के समय राहुकाल के दौरान किसी भी नए और बड़े काम की शुरुआत न करें। आज का दिन अपनी रणनीतियों को धरातल पर उतारने और संबंधों को मजबूत करने का है। आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

 

यह भी पढ़ें: एक चक्र और हजारों प्रार्थनाएं, बौद्ध धर्म की इस अनोखी परंपरा का रहस्य जानिए

राशिफल और उपाय

मेष राशि

 

ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता की सराहना होगी। सहकर्मियों के सहयोग से नए प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। बिजनेस में लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

आज क्या करें: पक्षियों को दाना डालें।

आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई भी बड़ा वित्तीय फैसला न लें।

 

वृषभ राशि

 

नौकरी करने वाले लोगों को आज काम का बोझ अधिक लग सकता है। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। उधार लेन-देन से आज पूरी तरह बचना ही आपके हित में होगा। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।

आज क्या करें: गणेश जी को दूर्वा घास अर्पित करें।

आज क्या न करें: आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।

 

मिथुन राशि

 

नौकरी में प्रमोशन मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक कहीं से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता घुलेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

आज क्या करें: जरूरतमंदों को हरी मूंग की दाल दान करें।

आज क्या न करें: ऑफिस की गॉसिप या राजनीति से दूर रहें।

 

यह भी पढ़ें: Shiv Chalisa: प्रतिदिन करें शिव चालीसा का पाठ, भोलेनाथ करेंगे हर मनोकामना पूरी

 

कर्क राशि

 

दफ्तर में आपके काम को नोटिस किया जाएगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन वे आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं, हालांकि घरेलू सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ने की संभावना है।

आज क्या करें: शिव मंदिर में 'ॐ नमः शिवाय' का जप करें।

आज क्या न करें: पुरानी बातों को सोचकर अपना आज का दिन खराब न करें।

 

सिंह राशि

 

जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा है। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा या पिकनिक की योजना बन सकती है।

आज क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।

आज क्या न करें: अहंकार की भावना को अपने रिश्तों के बीच न आने दें।

 

कन्या राशि

 

बैंकिंग, शिक्षा और लेखन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार है। व्यापार में सूझबूझ से लिया गया निर्णय बड़ा मुनाफा देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता-पिता का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा।

आज क्या करें: गाय को हरा चारा खिलाएं।

आज क्या न करें: किसी भी काम को कल पर टालने की आदत से बचें।

 

यह भी पढ़ें: लक्ष्मी चालीसा: प्रतिदिन करें लक्ष्मी चालीसा का पाठ, घर में आएगी समृद्धि और धन

 

तुला राशि

 

कला और क्रिएटिविटी से जुड़े लोगों को नई पहचान मिलेगी। दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। आज के दिन फिजूलखर्ची आपके बजट को बिगाड़ सकती है।

आज क्या करें: किसी मंदिर में कपूर का दान करें।

आज क्या न करें: आज के दिन किसी को भी धन उधार देने से बचें।

 

वृश्चिक राशि

 

ऑफिस में आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को कोई भी नया निवेश करने से पहले बाजार की स्थिति समझ लेनी चाहिए। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है।

आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज क्या न करें: आज गुस्से में आकर कोई भी बात न बोले।

 

धनु राशि

 

आज चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक रूप से आज का दिन बेहद भाग्यशाली है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

आज क्या करें: भगवान विष्णु की पूजा करें।

आज क्या न करें: अपनी योजनाओं को दूसरों के सामने उजागर करने से बचें।

 

यह भी पढ़ें: 2 जून का राशिफल: इन उपायों से मिलेगी बजरंगबली की कृपा, दिन होगा बेहतर

 

मकर राशि

 

बिजनेस करने वाले जातकों के व्यापार में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आज के दिन आप अधिक रुपये खर्च करेंगे। कोर्ट-कचहरी या तकनीकी कार्यों पर धन व्यय हो सकता है।

आज क्या करें: शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं।

आज क्या न करें: आज किसी भी तरह के कानूनी विवाद में न पड़ें।

 

कुंभ राशि

 

करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। शेयर मार्केट या कमोडिटी से जुड़े व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। धन लाभ के कई बेहतरीन अवसर मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी।

आज क्या करें: बहते पानी में थोड़े से काले तिल प्रवाहित करें या गरीबों को अन्न दान करें।

आज क्या न करें: किसी भी काम में शॉर्टकट अपनाने की कोशिश न करें।

 

मीन राशि

 

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल है। बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। सामाजिक कार्यों पर भी कुछ धन खर्च हो सकता है।

आज क्या करें: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

आज क्या न करें: अपनी बातें  को सहकर्मी को न बताएं।

 

नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं के आधार पर बताया गया है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

 

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें