आज दिनांक 23 मई 2026, शनिवार है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो आज का दिन एक विशेष ऊर्जा लेकर आया है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक 5 है, जो बुद्धिमत्ता और बातचीत को बढ़ावा देगा। ग्रहों की स्थिति को देखें तो आज चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जबकि कर्मफल दाता शनि देव अपनी ही राशि में विराजमान हैं। ग्रहों का यह सुंदर संयोग आज सभी राशियों के लिए कर्म करने का संदेश दे रहा है।
आज की ऊर्जा उत्साह से भरी रहेगी। जहां एक तरफ कड़ी मेहनत से काम में सफलता मिलेगी, वहीं मूलांक 5 का प्रभाव आपको नए विचारों और जल्दी निर्णय लेने में मदद करेगा। आज के दिन जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: अगर आपके मन में है असमंजस, तो भगवद्गीता के ये उपदेश बदल सकते हैं आपकी सो
आज का राशिफल
मेष राशि
ऑफिस में नए मौके मिलेंगे। सहकर्मियों के सहयोग से रुके हुए प्रोजेक्ट्स गति पकड़ेंगे। धन लाभ के योग हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।
वृषभ राशि
आज आपको व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को सीनियर से तारीफ मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है।
आज क्या करें: शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: आज पैसों का लेन-देन या उधार देने से बचें।
मिथुन राशि
आज आपके भाग्य पर मूलांक 5 का प्रभाव रहेगा, जिसकी वजह से आप किसी भी मामले में जल्दी फैसला ले पाएंगे। व्यापार में नए आइडियाज से भारी मुनाफा होगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी।
आज क्या करें: पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें।
आज क्या न करें: किसी के साथ वाद-विवाद में न उलझें, वाणी पर संयम रखें।
यह भी पढ़ें: 26 या 27 मई कब है बकरीद, इस दिन क्यों दी जाती है कुर्बानी? जानिए हर बात
कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रह सकता है। संयम से काम लें, जल्दबाजी नुकसानदेह होगी। बजट बनाकर चलें, गैर-जरूरी चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव संभव है। शांत रहकर स्थिति को संभालें।
आज क्या करें: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: आज के दिन कोई नया बड़ा निवेश करने से बचें।
सिंह राशि
चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। पुराने निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलेगा।
आज क्या करें: माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
आज क्या न करें: अहंकार की भावना को खुद पर हावी न होने दें।
कन्या राशि
विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज अधिक दौड़भाग करनी पड़ेगी। सुख-सुविधा की चीजों पर खर्च होगा। वित्तीय संतुलन बनाने की जरूरत है।
आज क्या करें: जरूरतमंदों में काले चने या भोजन का दान करें।
आज क्या न करें: आज देर रात तक जागने से बचें।
यह भी पढ़ें: 22 मई का राशिफल: शुक्र और राहु के प्रभाव से आपके भाग्य में क्या बदलेगा? जानिए
तुला राशि
करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। नए लोगों से बातचीत करने से व्यापार को एक नई दिशा मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अटका हुआ पैसा मिलने से बड़ी चिंता दूर होगी।
आज क्या करें: शनि चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: आज किसी भी काम में आलस न दिखाएं।
वृश्चिक राशि
ऑफिस में आपके काम करने के तरीके की सराहना होगी। नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन शानदार है। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा। पार्टनर से कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है।
आज क्या करें: हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं।
आज क्या न करें: गाड़ी चलाते समय लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
धनु राशि
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक या शैक्षिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद सफल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लंबी अवधि के निवेश के लिए दिन उत्तम है।
आज क्या करें: माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: आज किसी की बुराई या गॉसिप का हिस्सा न बनें।
यह भी पढ़ें: 21 मई का राशिफल: बृहस्पति देव के दोगुने आशीर्वाद से आपका भाग्य चमकेगा या नहीं?
मकर राशि
कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपना काम खुद निपटाएं। धन हानि के संकेत हैं, इसलिए सट्टेबाजी या जोखिम भरे निवेश से पूरी तरह दूर रहें। पार्टनर के साथ छोटी सी बात पर अनबन हो सकती है। धैर्य से काम लें।
आज क्या करें: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: आज किसी से भी वाद-विवाद या बहस न करें।
कुंभ राशि
बिजनेस में पार्टनरशिप से बड़ा मुनाफा मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे।
आज क्या करें: दिव्यांग जनों की मदद करें।
आज क्या न करें: आज पार्टनर की किसी बात को नजरअंदाज न करें।
मीन राशि
नौकरी में आपका काम पहले से बेहतर होगा। विरोधी चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। अचानक पैसे मिलेंगे, लेकिन साथ ही पुराने कर्ज चुकाने में पैसा खर्च हो सकता है।
आज क्या करें: गाय को हरी घास या रोटी खिलाएं।
आज क्या न करें: बिना सोचे-समझे किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं के आधार पर बताया गया है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।