logo

ट्रेंडिंग:

शादी में जयमाला वैदिक है या नहीं? विद्वानों से समझिए

हिंदू रीति-रिवाज में शादी के दौरान जयमाला की प्रक्रिया को बहुत खास माना जाता है। आइए जानते हैं क्या यह प्रक्रिया वेदों या फिर विवाह संस्कार में बताई गई है या फिर सामाजिक परंपरा के हिसाब से चल रही है।

Representational Picture

प्रतीकात्मक तस्वीर: Photo Credit: AI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

शादी की रस्मों में सबसे आकर्षक और यादगार पल मानी जाने वाली जयमाला को लेकर एक दिलचस्प तथ्य सामने आया है। आम धारणा है कि यह परंपरा वैदिक काल से जुड़ी है लेकिन आचार्य प्रेमनारायण मिश्र बताते हैं कि विवाह से पहले दूल्हा–दुल्हन के बीच माला बदलने की यह रस्म किसी भी वैदिक ग्रंथ या गृह्यसूत्रों में अनिवार्य विवाह-संस्कार के रूप में दर्ज नहीं है। आचार्य जी ने बताया कि जयमाला प्रक्रिया की शुरुआता सीता स्वयंवर से हुई थी, रामायण के अनुसार, शादी के बाद सीता स्वयंवर में जयमाला प्रक्रिया को पूरा किया गया था। 

 

आचार्य प्रेमनारायण मिश्र जी कहते हैं कि सामान्य विवाहों के लिए वेदों या फिर विवाह-संस्कार के किसी भी वैदिक किताब में जयमाला प्रक्रिया का कोई भी महत्व नहीं बताया गया है। आचार्य जी कहते है कि वेदों में स्वयंवर के दौरान शादी के बाद जयमाला प्रक्रिया का महत्व बताया गया है। जयमाला लोक-परंपराओं, महाकाव्यों और बाद के सामाजिक रिवाजो से विकसित हुई प्रथा है, जो समय के साथ आज के हिन्दू विवाह की अहम रस्म बन गई है।

 

यह भी पढ़ें: बाइबिल में नहीं है जिक्र फिर क्यों ईसाई धर्म में इतना महत्व रखता है क्रिसमस ट्री

वैदिक विवाह प्रक्रिया क्या है?

वैदिक विवाह में जहां सप्तपदी, पाणिग्रहण और कन्यादान जैसे संस्कार मुख्य माने गए, वहीं जयमाला एक प्रतीकात्मक रस्म है, जो प्रेम, स्वीकृति और सम्मान का सार्वजनिक संकेत देती है। फूलों की माला अर्पण करने की प्राचीन परंपरा से निकली यह रस्म आधुनिक भारतीय शादियों में भव्यता और भावनात्मक जुड़ाव का प्रमुख हिस्सा बन चुकी है। 

 

यह भी पढ़ें: हिंदू चारधाम करते हैं, मुस्लिम हज, ईसाइयों की पवित्र यात्रा कहां जाती है?

कैसे हुई जयमाला पहनाने की शुरुआत?

जयमाला की रस्म का उल्लेख पौराणिक कथाओं और ग्रंथों में देखने को मिलता है। पौराणिक कथा के अनुसार, स्वयंवर के दौरान भगवान श्रीराम ने शिव जी के धनुष को तोड़ा था, जिसके बाद देवी सीता और राम जी शादी हुई थी और उसके बाद देवी सीता भगवान राम के गले में वरमाला पहनाई थीं और उन्हें अपने जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया था। उसी समय से जयमाला की रस्म की शुरुआत मानी जाती है। आचार्य प्रेमनारायण मिश्र जी के मुताबिक,  'यह स्वयंवर की व्यवस्था है न की सामान्य विवाह की।'

कैसी होती है जयमाला?

जयमाला को कई तरह के फूलों की मदद से बनाई जाती है, क्योंकि फूलों को उत्साह, सौंदर्य और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। मान्यता के अनुसार, जयमाला सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। शादी के दौरान इस रस्म को प्राचीन समय से निभाया जा रहा है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap