logo

मूड

ट्रेंडिंग:

काशी के अन्नपूर्णा मंदिर में महाव्रत शुरू, 17 गांठ वाले धागे का क्या है महत्व?

काशी के मां अन्नपूर्णा मंदिर में रविवार से 17 दिन का महाव्रत शुरू हुआ। श्रद्धालुओं को 17 गांठ वाला धागा दिया गया। व्रत 15 दिसंबर को पूरा होगा।

माता अन्नपूर्णा। Photo Credit: kashiannapurnatemple.com

माता अन्नपूर्णा। Photo Credit: kashiannapurnatemple.com

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

वाराणसी के प्रसिद्ध मां अन्नपूर्णा मंदिर में माता अन्नपूर्णा का 17 दिन का महाव्रत रविवार, 29 नवंबर से शुरू हो गया। पंचांग के अनुसार यह महाव्रत मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की पंचमी से शुरू होता है। इसका समापन मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी यानी 15 दिसंबर, मंगलवार को चंपा छठ के दिन होगा।

महाव्रत के पहले दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को 17 गांठ वाला पवित्र धागा बांटा गया। मंदिर के महंत शंकर पुरी महाराज के सानिध्य में यह धागा दिया गया। इसके बाद भक्तों ने विधि-विधान से व्रत का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के दरबार में पहुंचे अनंत अंबानी, हुआ भव्य स्वागत

महाव्रत की विधि और नियम क्या हैं?

इस अनुष्ठान में अंक 17 का खास महत्व है। मान्यता है कि साधक 17 गांठ वाले धागे का संकल्प लेकर लगातार 17 दिन सुबह-शाम पूजन करते हैं और इसे धारण करते हैं। परंपरा के अनुसार यह आराधना हर साल 17 दिन और लगातार 17 साल तक की जाती है।

श्रद्धालु मंदिर से मिले धागे को मां अन्नपूर्णा के चित्र या मंदिर की प्रतिमा के सामने रखकर कथा सुनते हैं। फिर सुबह-शाम इसे धारण करते हैं। पूजन के दौरान भक्त चौकी स्थापित कर उत्तर दिशा की ओर मुख करके माता की आराधना करते हैं।

Annapurna

कैसे होती है अन्नपूर्णा मां की साधना?

पूजा में माता को 17 अक्षत, 17 दूर्वा और एक ही प्रकार के 17 लाल फूल चढ़ाए जाते हैं। साथ ही 17 बार तिलक लगाया जाता है। भोग के लिए कोई एक मीठी चीज चुनी जाती है और पूरे 17 दिन वही मीठा प्रसाद लिया जाता है। व्रत के प्रसाद में नमक पूरी तरह वर्जित रहता है। धार्मिक मान्यता है कि इस नियम से किए गए महाव्रत से माता अन्नपूर्णा भक्तों को मनचाहा शुभ फल देती हैं।

Annapurna
अन्नपूर्णा मंदिर।

यह भी पढ़ें: देवी पार्वती को क्यों लेना पड़ा अन्नपूर्णा अवतार? कहानी वाराणसी की नगर देवी की

कैसे होती है अन्नपूर्णा मां की साधना?

महाव्रत के समापन के दिन 15 दिसंबर को चंपा छठ पर मंदिर में माता अन्नपूर्णा का धान की बालियों से श्रृंगार किया जाएगा। बाद में ये बालियां श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बांटी जाएंगी। उद्यापन के मौके पर ब्राह्मणों, सुहागन महिलाओं और कन्याओं को भोजन कराया जाता है। परंपरा के अनुसार 18वें दिन चौकी उठाई जाती है।


और पढ़ें