उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल के दिन खोल दिए गए, जिस वजह से हजारों की तादाद में लोग केदारनाथ धाम जा रहे हैं। अप्रैल के महीने में केदारनाथ धाम के आसपास काफी ठंड हो रही है। हर दिन वहां का तापमान गिरता जा रहा है। ऐसे में तीर्थ यात्रियों को कुछ उपाय अपनाने चाहिए, जिससे वे ठंड से बच सकें।
इस दौरान कई हजार युवा से लेकर बुजुर्ग केदारनाथ धाम की यात्रा पर गए हैं। हर साल चारधाम यात्रा पर जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस साल भी हजारों लोग केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान कई लोगों की तबीयत बिगड़ी है और एक युवा शख्स की तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गई। लोगों को यात्रा पर जाने से पहले अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। यात्रा पर जाने से पहले लोगों को अपना हेल्थ टेस्ट कराना चाहिए।
यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन लक्ष्मी देंगी धन-संपदा? राशिफल पढ़ें
यात्रा के दौरान युवा की हुई मौत
केदारनाथ धाम जाने से पहले लोगों को ट्रेकिंग करनी पड़ती है। जिन लोगों को ट्रेकिंग यानी ज्यादा समय तक पैदल चलने की आदत नहीं होती, उनके लिए यह यात्रा जोखिम भरी हो सकती है। इससे उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और जान का खतरा भी हो सकता है। कुछ ऐसा ही केदारनाथ के कपाट खुलने के पहले दिन हुआ। गुजरात से आए एक युवा की ट्रेकिंग के दौरान मौत हो गई।
यात्रा से पहले कराएं ये हेल्थ टेस्ट
जिन लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होती हैं, उन्हें तीर्थयात्रा से पहले कुछ मेडिकल टेस्ट जरूर कराने चाहिए। अब सवाल उठता है कि ये टेस्ट कौन से हैं और क्यों जरूरी हैं।
ईसीजी (ECG) टेस्ट - इस टेस्ट के जरिए व्यक्ति के दिल की धड़कन की गति को जांचा जाता है, जिससे यह पता चलता है कि व्यक्ति को हार्ट अटैक का कितना खतरा हो सकता है। डॉक्टर यह टेस्ट तब कराने की सलाह देते हैं, जब मरीज को सांस फूलने की दिक्कत हो और दिल तेज धड़कता हो।
यह भी पढ़ें: गंगा सप्तमी के दिन किन राशियों पर मां गंगा बरसाएंगी अपनी कृपा, जानिए
टीएमटी (TMT) टेस्ट - इस टेस्ट की मदद से डॉक्टर यह देखते हैं कि तनाव (एक्सरसाइज) के दौरान मरीज का दिल कैसे काम कर रहा है। इसके अलावा इस टेस्ट से दिल की आर्टरी में ब्लॉकेज का भी पता लगाया जाता है। मेडिकल टेस्ट के अलावा लोगों को यात्रा के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ठंड से कैसे बचें?
पानी पिएं - यात्रा के दौरान कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है, इसलिए समय-समय पर पानी पीते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
गर्म कपड़े पहनें -यात्रा के दौरान गर्म कपड़े पहनना जरूरी है, ताकि शरीर को ठंड से बचाया जा सके।
यह भी पढ़ें: 22 अप्रैल का राशिफल, मेष से मीन तक आज आपके राशिफल में क्या है खास? पढ़ें राशिफल
स्किन केयर करें - ठंड में त्वचा फटने लगती है इसलिए लोशन या मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
ट्रेकिंग के दौरान बीच-बीच में आराम करें - लगातार कई घंटों तक पैदल न चलें, बीच-बीच में रुककर आराम करें, ताकि शरीर को थकान से राहत मिल सके।