ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों के मुकाबले सबसे मंद गति से चलने वाले शनिदेव का राशि और नक्षत्र परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि जब भी किसी नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो उसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है और इसमें उस नक्षत्र के स्वामी ग्रह की भूमिका भी बेहद खास होती है। वर्तमान समय में शनि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं, जिसके अधिपति स्वयं शनिदेव ही हैं। अपने ही नक्षत्र में होने के कारण शनि का प्रभाव काफी प्रबल और फलदायी बना हुआ है।
हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार, नए साल के शुरुआती दिनों में भी शनि की यह विशेष स्थिति बनी रहेगी और वे 8 फरवरी 2027 तक उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में ही संचरण करेंगे। स्वयं के नक्षत्र में शनि की यह लंबी उपस्थिति कई राशियों के भाग्य के द्वार खोलने वाली साबित होगी।
यह भी पढ़ें: आज का राशिफल: करियर-लव लाइफ में किसे मिलेगा भाग्य का साथ, खर्च पर रखें ध्यान
आइए जानते हैं कि शनि का यह नक्षत्र गोचर किन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और लाभकारी परिणाम लेकर आने वाला है-
वृषभ राशि के लोगों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
वृषभ राशि के लोगों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर करना शुभ माना जा रहा है। व्यापार में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी साथ ही लाभ के योग भी बन रहे हैं।
मिथुन राशि के लोगों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
मिथुन राशि के लोगों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर करना लाभकारी माना जा रहा है। बिजनेस कर रहें लोगों को बड़ा प्रॉफिट हो सकता है। लाइफ में खुशियां बनी रहेगी।
कन्या राशि के लोगों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
कन्या राशि के लोगों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर करना शानदार माना जा रहा है। धन लाभ होगा। व्यापार की स्थिति मजबूत बनेगी। वहीं, वैवाहिक जीवन भी मधुर दिख रहा है।
तुला राशि के लोगों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
तुला राशि के लोगों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर करना पॉजिटिव माना जा रहा है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
मकर राशि के लोगों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
मकर राशि के लोगों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर करना फायदेमंद माना जा रहा है। व्यापार में बनाई गई योजनाओं में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर यह समय और यह गोचर आपके लिए शुभ रहने वाला है।
कुंभ राशि के लोगों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
कुंभ राशि के लोगों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर करना लाभदायक माना जा रहा है। धन लाभ होने के नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही समस्याएं खत्म होने लगेंगी। सेहत भी पहले से अच्छी रहेगी।