logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उज्जैन में महाकाल दर्शन कैसे करें? VIP प्रोटोकॉल से आरती तक, सब जानिए

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में कई लोग वीआईपी (VIP) दर्शन करते हैं। आप भी जान लीजिए कि मंदिर में दर्शन से लेकर भस्म आरती की टिकट कैसे बुक करें। साथ ही जानिए कि भस्म आरती की टिकट कितने रुपये में मिलेगी।

Mahakaleshwar Temple

महाकालेश्वर मंदिर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, जहां देश-विदेश से भक्त दर्शन करने आते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाकालेश्वर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर में कई लोग वीआईपी (VIP) दर्शन करते हैं। वीआईपी  टिकट लोग ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। अब भक्त डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दान भी दे सकते हैं। यह सुविधा मध्य प्रदेश सरकार ने मंदिर में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए शुरू की है।

 

महाकालेश्वर के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वीआईपी टिकट, मंदिर के दर्शन का समय और भस्म आरती की जानकारी दी जाएगी। साथ ही इस ऐप के जरिए भक्तों को यह भी पता चल पाएगा कि उन्हें मंदिर में किस प्रकार के कपड़े पहनकर जाना चाहिए। अब सवाल उठता है कि मंदिर के टिकट कितने रुपये में मिलेंगे, साथ ही यह भी कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग कैसे करें?

 

यह भी पढ़ें: 26 जून का राशिफल, मिथुन और तुला के लिए अच्छे दिन, बाकी राशियों का हाल क्या?

 

कितने रुपये में मिलेगा वीआईपी टिकट?

 

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए 250 रुपये की टिकट मिलेगी। जो भक्त मंदिर के गर्भगृह में जाकर शिवलिंग के दर्शन करना चाहते हैं, उन्हें गर्भगृह की 750 रुपये की टिकट खरीदनी पड़ेगी। इसके अलावा सामान्य भस्म आरती की टिकट 100 रुपये में मिलेगी, जबकि वीआईपी भस्म आरती की टिकट 200 रुपये में मिलेगी।

 

महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती एक पवित्र सुबह की आरती है, जो सुबह 4 बजे से शुरू होकर 6 बजे समाप्त होती है। इस आरती में भगवान शिव की पूजा भस्म (राख) से की जाती है। भस्म आरती में जाने वाले पुरुषों को धोती और महिलाओं को साड़ी पहनकर ही जाना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: जब कोई ग्रह किसी राशि में प्रवेश करता है तो जातक पर क्या असर होता है?

भस्म आरती की टिकट कैसे बुक कराएं?

 

महाकालेश्वर मंदिर में सुबह की भस्म आरती देखना सबसे सुखद अनुभवों में से एक माना जाता है। इसके दर्शन करने से भक्तों को आध्यात्मिक शांति मिलती है। भस्म आरती की टिकट भक्त ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से बुक करा सकते हैं। आइए समझते हैं कि टिकट कैसे खरीदें।

 

ऑफलाइन टिकट बुकिंग

 1.महाकालेश्वर मंदिर के एंट्री गेट पर स्थित टिकट काउंटर पर जाएं।
 2.वहां से भस्म आरती का रजिस्ट्रेशन फॉर्म लें।
 3.फॉर्म भरने के बाद रुपये जमा करें और टिकट लें।

 

यह भी पढ़ें: 25 जून राशिफल: निर्जला एकादशी पर किन 5 राशियों की हर मनोकामना हो सकती है पूरी?

ऑनलाइन टिकट बुकिंग

1. मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/services/login पर जाएं।
2. उसके बाद भस्म आरती के विकल्प पर क्लिक करें।
3. जिस दिन आपको भस्म आरती देखनी है, वह तारीख चुनें।
4. फॉर्म में अपनी जानकारी भरें और अपना पहचान पत्र अपलोड करें।
5. भुगतान करने के बाद आपको ईमेल के जरिए टिकट बुक होने की जानकारी मिल जाएगी।

Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें