logo

मूड

ट्रेंडिंग:

धनतेरस 2025: कब और कैसे करनी है पूजा, क्या खरीदना होता है शुभ?

दिपावली के दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। आइए जानते हैं धनतेरस के दिन कितने बजे का पूजन मुहूर्त बताया गया है और इस दिन किस तरह से देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं।

Representational Picture

प्रतीकात्मक तस्वीर: Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

धनतेरस, जो कि दिवाली पर्व की शुरुआत से दो दिन पहले मनाया जाता है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। इस दिन को धन और स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान धनवंतरि की पूजा करने से घर में समृद्धि, सुख-शांति और आरोग्य की वृद्धि होती है। इसके अलावा, इस दिन नए बर्तन, सोना, चांदी या धातु के अन्य सामान खरीदना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह घर में धन की वृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

 

धनतेरस की पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन भगवान धनवंतरि समुद्र मंथन के बाद अमृत लेकर पृथ्वी पर आए थे। इसी वजह से इसे आरोग्य और संपन्नता का प्रतीक भी माना जाता है। लोग इस दिन अपने घर की सफाई करते हैं, पूजा की तैयारी करते हैं और धातु के बर्तनों या आभूषणों की खरीदारी कर देवी लक्ष्मी का स्वागत करते हैं। इस दिन घर में कुछ विशेष चीजों को खरीदने से धन और वैभव में वृद्धि होती है। 

 

यह भी पढ़ें: तंत्र साधना का अहम केंद्र है राज राजेश्वरी मंदिर, खूबियां जान लीजिए 

धरतेरस 2025 पूजा मुहूर्त 

धनतेरस पूजा मुहूर्त- द्रिक पंचांग के अनुसार, 18 अक्टूबर 2025 के दिन शाम 07:15 मिनट से 08:18 मिनट तक विशेष पूजा मुहूर्त बताया गया है। 

धनतेरस पूजा की विधि

पूजा का समय और तैयारी

  • धनतेरस की पूजा संध्या के समय, यानी प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद) में करना शुभ माना जाता है।
  • पूजा से पहले घर की सफाई करें, दरवाजे और आंगन में रंगोली बनाएं और दीप जलाएं।
  • पूजा स्थल पर एक चौकी रखकर उस पर लाल कपड़ा बिछाएं।
  • माता लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर की स्थापना
  • चौकी पर माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, धन्वंतरि देव और कुबेर देव की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
  • दीपक में घी या तेल डालकर जलाएं (विशेषकर दिया तिल के तेल का शुभ माना जाता है)।

पूजन सामग्री

 

धूप, दीप, चावल, हल्दी, कुंकुम, फूल, क्षत, गुड़, मिठाई, फल, पान-सुपारी, सिक्के और जल रखें।

 

यह भी पढ़ें: अहोई अष्टमी 2025: व्रत कथा से लेकर पूजा विधि तक, समझिए सबकुछ

 

पूजन विधि

  • सबसे पहले गणेश जी का पूजन करें।
  • फिर माता लक्ष्मी और कुबेर देव की आराधना करें।
  • इसके बाद भगवान धन्वंतरि को फूल, जल और नैवेद्य अर्पित करें।
  • 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' और 'ॐ धन्वंतरये नमः' मंत्रों का जप करें।

दीपदान और खरीदारी का महत्व

  • धनतेरस के दिन दीपदान का विशेष महत्व है। शाम के समय घर के मुख्य द्वार, तुलसी के पौधे और आंगन में दीप जलाएं।
  • इस दिन धातु की वस्तुएं, सोना-चांदी, तांबे या पीतल के बर्तन  और झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है।
  • माना जाता है कि ऐसा करने से घर में धन, स्वास्थ्य और सौभाग्य का आगमन होता है।

Related Topic:#Dharma Adhyatma

और पढ़ें