logo

ट्रेंडिंग:

अभिषेक शर्मा का टोटका बेअसर! सैम अयूब के साथ शर्मनाक रिकॉर्ड में हुई एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप के 36वें मैच में भी अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला। वह इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार बिना खाता खोले आउट हो गए। यह मुकाबला 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला गया था।

Abhishek Sharma share Saim Ayub record

अभिषेक शर्मा, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

युवा भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा नीदरलैंड्स के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच के दौरान अचानक सुर्खियों में आ गए। वह 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी जर्सी के बजाय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जर्सी पहनकर बल्लेबाजी करने आए। जिसके बाद क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि अभिषेक बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन वह बिना खाता खोले आउट हो गए। इससे सवाल उठे कि अभिषेक अपनी जर्सी के बजाय सिराज की जर्सी पहनकर मैदान पर क्यों उतरे।

 

जैसे ही अभिषेक शर्मा मैदान में आए, दर्शकों और टीवी पर देख रहे फैंस ने तुरंत नोटिस किया कि उनकी जर्सी का नंबर अलग है और वह मोहम्मद सिराज की नंबर-73 वाली जर्सी है। इस अनोखी स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और कई लोगों ने इसे उनकी खराब फॉर्म से जोड़कर लकी जर्सी वाला मामला भी बता दिया।

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत... सुपर-8 में पहुंचा, पूरा शेड्यूल

 

हालांकि मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन और भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने ऑन-एयर बताया कि असली वजह काफी आसान थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक अपनी किट होटल में भूल गए थे। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि उनकी जर्सी ड्रेसिंग रूम में थी, लेकिन भारतीय पारी शुरू होने से पहले उसे मैदान पर लाने में देरी हुई। इसलिए समय बचाने के लिए उन्हें टीम के साथी की जर्सी पहननी पड़ी।

लगातार तीन बार डक आउट हुए अभिषेक शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अभिषेक शर्मा से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन वह इस टूर्नामेंट में खेले गए तीनों मैचों में डक पर आउट हुए। जिससे अभिषेक टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वालों में से एक बन गए।

  • 3 बार: आशीष नेहरा (भारत, 2010-2016)
  • 3 बार: आंद्रे फ्लेचर (वेस्टइंडीज, 2009)
  • 3 बार: रोजर मुकासा (युगांडा, 2024)
  • 3 बार: अभिषेक शर्मा (भारत, 2025)

यह भी पढ़ें: स्पिन के जाल में फंस रहे भारतीय बल्लेबाज, सुपर-8 में क्या होगा हाल?

सैम अयूब के साथ शर्मनाक रिकॉर्ड में हुई एंट्री

अभी साल 2026 का सिर्फ दूसरा महीना ही चल रहा है, लेकिन अभिषेक शर्मा पहले ही टी20 में एक कैलेंडर इयर में सबसे ज्यादा डक होने वालों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इस शर्मनाक रिकॉर्ड पाकिस्तान के ओपनर सैम अयूब का नाम टॉप पर है।

  • 6 बार: सैम अयूब (पाकिस्तान, 2025)
  • 5 बार: चालोमवोंग चटफैसन (थाईलैंड, 2024)
  • 5 बार: कुशल भुर्टेल (नेपाल, 2024)
  • 5 बार: धर्मा केसुमा (इंडोनेशिया, 2025)
  • 5 बार: परवेज हुसैन इमोन (बांग्लादेश, 2025)
  • 5 बार: अभिषेक शर्मा (भारत, 2026)

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap