logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ACC U19 Asia Cup: भारत ने अफगानिस्तान को हराया, फाइनल में PAK से होगा सामना

ACC मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 के सेमी फाइनल मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को करारी मात दी है। भारत ने 228 रनों का लक्ष्य 2 विकेट खोकर आसानी से पूरा किया।

ACC U19 Asia Cup 2026

भारतीय क्रिकेट टीम।(Photo Credit: BCCI Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ACC मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत ने फाइनल का टिकट कटा लिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ सेमी फाइनल में भारतीय टीम ने 228 रनों का लक्ष्य 36.5 ओवर में 2 विकेट खोकर पा लिया। भारत के लिए कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने 90 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही ओपनर आर्यवीर सहवाग ने 51 रन बनाए। वहीं 3 नंबर के बल्लेबाज वी के विनीत ने नाबाद 57 रनों की पारी खेली।

 

पहली पारी में अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए थे। इंडिया U19 के लिए गेंदबाजों में फिर से एक बार ईशान सूद जमके. उन्होंने उम्दा गेंजबाजी करते हुए विपक्षी टीम के 3 विकेट झटके।

फाइनल में पाकिस्तान से होगा मुकाबला

अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान ने दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया। बता दें कि फाइनल मैच 14 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले क्या यशस्वी और अक्षर की बदलेगी टीम? जानें ट्रेड की पूरी सच्चाई

 

ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान ने भारत को मात दी थी। अब भारतीय टीम के पास हार का बदला लेकर खिताब जीतने का शानदार मौका है। भारत के आर्यवीर सहवाग टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 4 मैच में 303 रन बनाए हैं। वहीं टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज अफगानिस्तान के नूर अली नियाज़ी हैं। उन्होंने 4 मैच में 14 विकेट हासिल किए हैं।

क्या रहा मैच का अंतिम स्कोरकार्ड?

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

पहली पारी - अफगानिस्तान: 50 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन। (सबसे अधिक रन - 51 रन, नोमान सालारजई और शाह फैसल रहीमी), (सबसे अधिक विकेट - ईशान सूद - 3 विकेट)

दूसरी पारी - भारत: 36.5 ओवर में 2 विकेट पर 230 रन। (सबसे अधिक रन - 93 रन, लक्ष्य राजेश रायचंदानी), (सबसे अधिक विकेट - 1 विकेट, नूर अली नियाज़ी औऱ सोहेल खान)


और पढ़ें