logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND U19 vs AFG U19: एशिया कप सेमी फाइनल में भारत को 228 रनों का लक्ष्य

ACC मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 के सेमी फाइनल मुकाबले में भारत और अफगानिस्तान एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। भारत को फाइनल में जगह बनाने के लिए 228 रनों का पीछा करना है।

U19 Asia Cup IND vs AFG

U19 Asia Cup।(Photo Credit: ACC Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ओमान में चल रहे ACC मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत का फाइनल में पहुंचने के लिए 228 रनों का लक्ष्य मिला है। अफगानिस्तान U19 के खिलाफ सेमी फाइनल मैच में भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 227 रनों पर ही समेट दिया। इंडिया U19 के लिए फिर से एक बार ईशान सूद ने सबसे उम्दा गेंजबाजी करते हुए विपक्षी टीम के 3 विकेट झटके।

 

ईशान के साथ भारत के बाकी गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। ईशान के अलावा काव्य पटेल, यशबर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत ने 1-1 और आर्यन सवसानी ने 2 विकेट लिए। बता दें कि अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। हालांकि, भारत के गेंदबाजों ने अफगानिस्तान के फैसले को सही साबित होने का मौका नहीं दिया।

अफगानिस्तान के लिए किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?

अफगानिस्तान की पारी में सबसे ज्यादा रन उनके विकेटकीपर नोमान सालारजई और शाह फैसल रहीमी ने बनाए. दोनों ही बल्लेबाजों ने 51 रनों की पारी खेली। उनके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज भारत के घातक गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सका। हालांकि, अफगानिस्तान के कप्तान ने निचले क्रम में आकर टीम के लिए अविजित 36 रनों की पारी खेली।

अब अफगानिस्तान के गेंदबाजों के सामने भारत की विस्फोटक और भारी-भरकम बल्लेबाजों के सामने औसत स्कोर का बचाव करना होगा। बता दें कि भारत के सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग 3 मैचों में 252 रनों के साथ टूर्नामेंट के सर्वोच्च बल्लेबाज हैं।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले क्या यशस्वी और अक्षर की बदलेगी टीम? जानें ट्रेड की पूरी सच्चाई

क्या होगा भारत-पाकिस्तान का फाइनल?

भारत यह सेमी फाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा। जहां उनका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से हो सकता है। आपको बता दें कि ग्रुप स्टेज के मैच में पाकिस्तान ने भारत को शिकस्त दी थी। वहीं, अगर भारत और पाकिस्तान दोनों अपने-अपने सेमी फाइनल के मुकाबले जीत जाते हैं तो एक बार फिर से एक ब्लॉकबस्टर मुकाबला देखने को मिल सकता है। दूसरे सेमी फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला बांग्लादेश से है। जहां पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31.4 ओवर में मात्र 138 रनों पर रोक दिया।

Related Topic:#Cricket News#Cricket

और पढ़ें