logo

ट्रेंडिंग:

विजय हजारे ट्रॉफी में किन-किन बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर सकते हैं अमन मोखाड़े?

विदर्भ के अमन मोखाड़े ने विजय हजारे ट्रॉफी में धूम मचाया हुआ है। मोखाड़े 781 रन बना चुके हैं और उनके बल्ले से 5 शतक निकल चुके हैं।

Aman Mokhade Vijay Hazare Trophy

सेमीफाइनल में शतक लगाने के बाद जश्न मनाते अमन मोखाड़े, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

विदर्भ ने विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) 2025-26 सीजन के फाइनल में जगह बना ली है। विदर्भ ने गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में कर्नाटक की चुनौती को ध्वस्त कर दिया। कर्नाटक ने BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 पर पहले बैटिंग करते हुए 280 रन बनाए थे, जिसे विदर्भ ने 22 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। विदर्भ ने इस जीत के साथ ही पिछले सीजन के फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया।

 

विदर्भ की जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज अमन मोखाड़े रहे, जिन्होंने 122 गेंद में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से 138 रन की नायाब पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। मोखाड़े ने अपनी पारी के दौरान लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज ग्रीम पोलॉक ने भी 1000 लिस्ट-ए रन बनाने के लिए 16 पारियां ली थीं। मोखाड़े ने भी 16 पारियों में ही इस मुकाम को हासिल कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं अमन मोखाड़े, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक का गुरुर तोड़ दिया?

लिस्ट-ए में सबसे तेज 1000 रन

  • ग्रीम पोलॉक - 16 पारियां
  • अमन मोखाड़े - 16 पारियां
  • देवदत्त पडिक्कल - 17 पारियां
  • अभिनव मुकुंद - 17 पारियां

पडिक्कल को पछाड़ टॉप पर पहुंचे मोखाड़े

आज (16 जनवरी) अपना 25वां जन्मदिन मना रहे मोखाड़े विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं। वह अब तक 9 पारियों में 97.62 की औसत से 781 रन बना चुके हैं। मोखाड़े ने सेमीफाइनल में शतकीय पारी खेल कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल को पीछे छोड़ा। पडिक्कल ने 725 रन के साथ टूर्नामेंट का समापन किया।

 

यह भी पढ़ें: WPL से BBL तक... रिटायर्ड आउट कराए जा रहे खिलाड़ी, टीमों को कितना फायदा हुआ है?

विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन

  • अमन मोखाड़े - 781 रन
  • देवदत्त पडिक्कल - 725 रन
  • पुखराज मान - 558 रन
  • ध्रुव जुरेल - 558 रन
  • ध्रुव शोरे - 515 रन
अमन मोखाड़े, Photo Credit: PTI

मोखाड़े के निशाने पर हैं ये बड़े रिकॉर्ड

दाएं हाथ के बल्लेबाज मोखाड़े इस सीजन 5 शतक लगा चुके हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के किसी एक एडिशन में यह संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड है। अगर मोखाड़े फाइनल में भी शतक लगाने में कामयाब रहते हैं तो वह एन जगदीशन (5 शतक) और करुण नायर (5 शतक) को पछाड़ अकेले नंबर-1 की गद्दी पर काबिज हो जाएंगे। मोखाड़े के पास एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को भी अपने नाम करने का मौका है। वह एन जगदीशन (830 रन) के रिकॉर्ड से 51 रन दूर हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी के एक एडिशन में सबसे ज्यादा शतक

  • एन जगदीशन (2022/23) - 5 शतक
  • करुण नायर (2024/25) - 5 शतक
  • अमन मोखाड़े (2025/26) - 5 शतक

विजय हजारे ट्रॉफी के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन

  • एन जगदीशन (2022/23) - 830 रन
  • पृथ्वी शॉ (2020/21) - 827 रन
  • अमन मोखाड़े (2025/26) - 781 रन
  • करुण नायर (2024/25) - 779 रन
  • देवदत्त पडिक्कल (2020/21) - 737 रन

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap