logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'राम-राम भाई सारा ने' वाले अंकित बैयांपुरिया रिंग में चित, क्या है हाइप फाइटिंग?

भारत के फिटनेस इन्फ्लुएंसर अंकित बैयांपुरिया ने कॉम्बैट स्पोर्ट्स में कदम रख दिया है। उन्हें पहले ही मुकाबले में हार मिली है। जानिए अंकित किस खेल में चित हुए हैं।

ankit baiyanpuria vs arman

अंकित बैयांपुरिया को पटखनी देते अरमान त्सारुक्यान, Photo Credit: Scrrengrab via Kuldeep Singh/Instagram

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

75 हार्ड चैलेंज वाले अंकित बैयांपुरिया याद हैं? वही अंकित जो 'राम-राम भाई सारे ने' कहते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने से इतने फेमस हुए कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात के लिए बुला लिया। पीएम के साथ वह 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में भी शामिल हुए। अब अंकित ने सोशल मीडिया की दुनिया से निकलकर कॉम्बैट स्पोर्ट्स में कदम रखा है। हालांकि अपने पहले ही मुकाबले में वह बुरी तरह से हार गए हैं।

 

आर्मेनिया में 1 अगस्त को हुए हाइप फाइटिंग चैंपियनशिप के 'सबमिशन-ओनली ग्रैपलिंग' मुकाबले में उन्हें UFC स्टार अरमान त्सारुक्यान ने 3 मिनट के अंदर ढेर कर दिया। आर्मेनियाई खिलाड़ी अरमान UFC में लगातार 5 जीत के साथ इस मुकाबले में उतरे थे, जबकि अंकित एकदम नए नवेले थे। मुकाबले में यह अंतर साफ दिखा। इस खेल में दुनिया के बेस्ट ग्रैपलर्स में से एक अरमान ने अंकित को 'लेग चोक' सबमिशन से आसानी से हरा दिया। अंकित उनके सामने कहीं भी टिकते नजर नहीं आए।

 

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स में किन-किन एथलीट्स ने भारत को दिलाए मेडल? पूरी लिस्ट

View on Instagram

क्या है यह खेल?

हाइप फाइटिंग चैंपियनशिप कॉम्बैट स्पोर्ट्स और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्रमोशन संस्था है। यह इंटरनेशनल लेवल पर फाइटिंग इवेंट्स आयोजित करती है। हाइप फाइटिंग में MMA के अलावा ग्रैपलिंग और बेयर नकल्स जैसे मुकाबले होते हैं। इसी के बैनर तले अंकित और अरमान के बीच सबमिशन-ओनली ग्रैपलिंग मुकाबला हुआ। इसमें MMA मुकाबलों की तरह मुक्के, लात, कोहनी और घुटने के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होती है। 

 

जीत तभी माना जाता है, जब प्रतिद्वंद्वी को लीगल चोक या जॉइंट लॉक के माध्यम से सबमिट किया गया हो। अगर कोई खिलाड़ी निर्धारित समय में सबमिशन हासिल नहीं कर पाता है, तो मुकाबले को ड्रॉ घोषित किया जा सकता है या इवेंट के नियमों के अनुसार ओवरटाइम में नतीजा निकाला जा सकता है। यह फॉर्मेट नॉकआउट पॉवर के बजाय रेसलिंग की तरह एक्सचेंजेस, पोजिशनल कंट्रोल और सबमिशन स्किल्स पर जोर देता है।

 

यह भी पढ़ें: बुखार के बावजूद अरुंधति ने जीता गोल्ड, अब राजस्थान सरकार की बेरुखी पर उठाए सवाल

अंकित को पहले ही था हार का अंदाजा

रिंग में डेब्यू करने से पहले ही अंकित को अंदाजा था कि वह हार जाएंगे लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि वह आगे बेहतर तैयारी के साथ आएंगे। उन्होंने अरमान के खिलाफ मुकाबले से पहले एक इंटरव्यू में कहा था, 'यह मेरी पहली फाइट हो सकती है लेकिन यह निश्चित रूप से मेरी आखिरी नहीं होगी। इसके बाद मैं और भी बेहतर तैयारी के साथ कॉम्बैट स्पोर्ट्स में आगे बढ़ना चाहता हूं।'

Related Topic:#Sports News

और पढ़ें