logo

ट्रेंडिंग:

चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुए एनरिक नॉर्खिया, जानें कौन करेगा रिप्लेस

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया लगातार तीसरे ICC वनडे टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। उनकी पीठ में चोट है। जानिए नॉर्खिया की जगह साउथ अफ्रीका की चैंपियंस ट्रॉफी में टीम में किसे शामिल किया जाएगा।

Anrich Nortje

एनरिक नॉर्खिया। (Photo Credit: Cricket South Africa/X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले साउथ अफ्रीका को करारा झटका लगा है। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। नार्खिये को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए साउथ अफ्रीका की प्रोविजनल टीम में चुना गया था लेकिन पीठ की चोट के कारण वो इस आईसीसी इवेंट में नहीं उतर पाएंगे। उन्होंने पिछले साल जून में हुए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से ही कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। 

 

स्कैन के बाद पता चला फिट नहीं हो पाएंगे नॉर्खिया

 

31 साल के एनरिक नॉर्खिया हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ हुई व्हाइट बॉल सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले थे लेकिन नेट्स में अपने पैर का अंगूठा तुड़वा बैठे। इसके बाद वह SA20 में अपनी टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स के भी नहीं खेल रहे थे। साउथ अफ्रीका के कोच रॉब वॉल्टर ने कहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले नॉर्खिया फिट हो जाएंगे। इसके 48 घंटे बाद ही साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि सोमवार को नॉर्खिया का स्कैन कराया गया था, जिससे पता चला कि वह समय से फिट नहीं हो पाएंगे।

 

पिछला दो वनडे वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए

 

नॉर्खिया पिछले छह आईसीसी टूर्नामेंट में तीसरी बार चोट के चलते बाहर हुए हैं। 2019 वनडे वर्ल्ड कप में अंगूठे की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। वहीं पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर के चलते उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप मिस किया। अब वह चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका जल्दी ही नॉर्खिया के रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगा।  

 

IPL स्टार करेगा रिप्लेस

 

एनरिक नॉर्खिया की जगह गेराल्ड कोएट्जी को साउथ अफ्रीकी टीम में शामिल किया जा सकता है। कोच रॉब वॉल्टर ने कहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी टीम में जगह बनाने के लिए नॉर्खिया और कोएट्जी के बीच सीधा मुकाबला था लेकिन ज्यादा अनुभव को चलते नॉर्खिया को तरजीह दी गई। ऐसे में नॉर्खिया के बाहर होने के बाद कोएट्जी की टीम में एंट्री हो सकती है। कोएट्जी ग्रोइन इंजरी से उबरकर SA20 में जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। वह आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे थे। कोएट्जी को 10 मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 13 विकेट झटके थे।

 

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए साउथ अफ्रीकी टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, मार्को यानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडन मारक्रम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, रायन रिकलटन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वान दर दुसें

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap