logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुजारबानी-शनाका समेत इन खिलाड़ियों ने PSL छोड़ IPL 2026 किया जॉइन, देखें लिस्ट

कई खिलाड़ी PSL छोड़कर IPL 2026 में शामिल हो गए थे। PCB ने अब इनमें से कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसमें ब्लेसिंग मुजारबानी और दासुन शनाका शामिल हैं।

Hyderabad Stadium IPL

IPL 2026. Photo Credit: SRH/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) के शेड्यूल में टकराव की खबरों ने खुब सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद जब PSL 2026 के खिलाड़ी लीग को छोड़कर IPL 2026 खेलने के लिए भारत आए तो यह घटना भी चर्चा में रहा। अब खिलाड़ियों के इस कदम से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) बेहद नाराज है। बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाते हुए PSL को छोड़ने वाले खिलाड़ियों को बैन करना शुरू कर दिया है। ब्लेसिंग मुजारबानी इस बैन का पहला शिकार हुए थे और अब PCB ने दासुन शनाका पर भी कार्रवाई की है। ऐसे में यह जाना जरूरी है कि कितने खिलाड़ियों ने PSL को छोड़कर IPL 2026 का रुख किया था।

 

श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका पर PCB ने 1 साल का PSL बैन लगाया गया है, जबकि जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 2 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। दोनों खिलाड़ियों ने PSL छोड़कर IPL में खेलने का फैसला किया था, जिसे बोर्ड ने अनुशासनहीनता माना है।

 

यह भी पढ़ें: कोहली की बराबरी, रोहित को छोड़ा पीछे, अभिषेक शर्मा ने शतक ठोक तोड़े सारे रिकॉर्ड

इन खिलाड़ियों ने छोड़ा था PSL का साथ

  • ब्लेसिंग मुजरबानी: कोलकाता नाइट राइडर्स में मुस्तफिजुर रहमान की जगह
  • स्पेंसर जॉनसन: चेन्नई सुपर किंग्स में नाथन एलिस की जगह
  • दासुन शनाका: राजस्थान रॉयल्स में सैम करन की जगह
  • गुडाकेश मोटी: लखनऊ सुपर जायंट्स में वानिंदु हसरंगा की जगह (कन्फर्म नहीं है)

यह भी पढ़ें: DC ने दोहराई CSK वाली गलती, अभिषेक ने दी वही सजा, ठोकी आतिशी सेंचुरी

IPL में इन खिलाड़ियों को मिले करोड़ों के कॉन्ट्रैक्ट

  • स्पेंसर जॉनसन: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन PSL में क्वेटा ग्लैडिएटर्स का हिस्सा थे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने नाथन एलिस की जगह 1.5 करोड़ रुपये में साइन किया था।
  • दासुन शनाका: श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाका PSL में लाहौर कलंदर्स टीम का हिस्सा थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने सैम करन की जगह 2 करोड़ रुपये में साइन किया था।
  • ब्लेसिंग मुजरबानी: ब्लेसिंग मुजरबानी PSL में इस्लामाबाद यूनाइटेड का हिस्सा थे। उन्हें मुस्तफिजुर रहमान की जगह कोलकाता नाइट राइडर्स ने 75 लाख रुपये में साइन किया था।
  • गुडाकेश मोटी: वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती PSL में लाहौर कलंदर्स का हिस्सा थे। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स में वानिंदु हसरंगा की जगह लिया गया है लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।


और पढ़ें