logo

ट्रेंडिंग:

कार्लसन को हराया... ब्रॉन्ज जीता, PM मोदी से मिली तारीफ; कौन हैं अर्जुन एरिगैसी?

भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने FIDE वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते। अर्जुन ने ब्लिट्ज चैंपियनशिप में वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को हराकर सुर्खियां बटोरी।

Arjun Erigaisi Chess

अर्जुन एरिगैसी, Photo Credit: Maria Emelianova/FIDE

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारत के चेस प्लेयर अर्जुन एरिगैसी सुर्खियों में हैं। अर्जुन ने कतर के दोहा में हुए FIDE वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप में दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। 22 साल के इस खिलाड़ी ने रविवार (28 दिसंबर) को रैपिड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतने के बाद ब्लिट्ज में बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें फिर से ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ा। अर्जुन ने ब्लिट्ज चैंपियनशिप के 9वें राउंड में वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लनसन को हराकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।

 

उनसे हार के बाद के बाद कार्लसन ने गुस्से में डेबल पर मुक्का मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इससे पहले कार्लसन ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश से हारने के बाद ऐसा ही रिएक्ट किया था। नॉर्वे के इस दिग्गज ने हालांकि ब्लिट्ज चैंपयनशिप में अर्जुन के हाथों हार के बाद वापसी करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने रैपिड में भी गोल्ड जीता था। कार्लसन और अर्जुन दो ही ऐसे खिलाड़ी रहे, जो रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप से 2-2 मेडल के साथ घर लौटे।

 

यह भी पढ़ें: कोनेरू हम्पी के हाथ से कैसे निकल गया वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप 2025 का खिताब?

PM मोदी ने की अर्जुन की तारीफ

FIDE वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप में अर्जुन के दो-दो मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सफलताएं योवाओं को प्रेरित करती रहेंगी। PM मोदी ने बुधवार (31 दिसंबर) को अपने X हैंडल पर लिखा, 'चेस में भारत की प्रगति जारी है! अर्जुन एरिगैसी को दोहा में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई। इससे पहले उन्होंने FIDE रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उनका कौशल, धैर्य और जुनून अनुकरणीय है। उनकी सफलताएं हमारे युवाओं को प्रेरित करती रहेंगी। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

 

यह भी पढ़ें: SRH को 40 लाख में मिला चहल जैसा स्पिनर, विजय हजारे ट्रॉफी में बरपा रहा कहर

कौन हैं अर्जुन एरिगैसी?

अर्जुन एरिगैसी तेलंगाना के वारंगल के रहने वाले हैं। उन्होंने मनोरंजन के लिए चेस खेलना शुरू किया था। अर्जुन की 11 साल की उम्र में चेस की ट्रेनिंग शुरू हुई और वह 15 साल के होने से पहले ही ग्रैंडमास्टर बन गए। अर्जुन ने पिछले साल बुडापेस्ट में हुए चेस ओलंपियाड 2024 में गोल्ड जीता था। इसके अलावा उन्होंने लगातार छह गेम जीतकर भारतीय टीम को गोल्ड जिताने में अहम भूमिका निभाई। वह विश्वानथन आनंद के बाद चेस में 2800 Elo रेटिंग के जादुई आंकड़े को छूने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। 2800 Elo रेटिंग ऐसा बैरियर है जिसे दुनिया के गिने-चुने खिलाड़ी ही तोड़ पाते हैं, जिनमें अर्जुन भी शामिल हैं।

Related Topic:#Arjun Erigaisi#Chess

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap