आठ साल बाद ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड जीतने वाले नीरज अब ग्लासगो 2026 में भी देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। हालांकि इस बार उनके सामने चुनौती पहले से कहीं बड़ी होगी। पुरुषों की जेवलिन थ्रो इवेंट में मौजूदा और पूर्व ओलंपिक के अलावा वर्ल्ड चैंपियन भी हिस्सा ले रहे हैं, ऐसे में गोल्ड की जंग बेहद रोमांच और कड़ी होने वाली है।
पीठ की चोट से वापसी करने के बाद नीरज चोपड़ा ने इस साल केवल एक प्रतियोगिता खेली है। जून में दोहा डायमंड लीग में उन्होंने 85.69 मीटर का बेस्ट थ्रो किया था और चौथे नंबर पर रहे थे। इसके बाद उन्होंने फिटनेस और तकनीक पर विशष ध्यान दिया है और अब वह खुद को बड़ी चुनौती के लिए तैयार मान रहे हैं।
यह भी पढ़ें: इतिहास रचा लेकिन 0.85 सेकेंड की देरी से गोल्ड मेडल से चूके गुलवीर सिंह
कॉमनवेल्थ 2026 पुरुषों की जेवलिन थ्रो के एथलीट
कैमरन मैकएंटायर (ऑस्ट्रेलिया), कीशॉन स्ट्रैचन (बहामास), बेन ईस्ट (इंग्लैंड), एंडरसन, पीटर्स (ग्रेनाडा), नीरज चोपड़ा (भारत), रोहित यादव (भारत), यशवीर सिंह (भारत), एल्विस ग्राहम (जमैका), जूलियस येगो (केन्या), चिनेचेरेम ननामदी (नाइजीरिया), अरशद नदीम (पाकिस्तान), मुहम्मद यासिर (पाकिस्तान), लकोना गेरेगा (पापुआ न्यू गिनी), डाउ स्मिट (दक्षिण अफ्रीका), रुमेश थरंगा पथिरगे (श्रीलंका), सुमेधा रणसिंघे (श्रीलंका), केशोर्न वालकॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो), उसुफोनो एनेली (तुवालु)
नीरज का सामना किन दिग्गजों से होगा?
ग्लासगो में नीरज चोपड़ा को कड़ी टक्कर देने के लिए दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं:
- अर्शद नदीम (पाकिस्तान): मौजूदा ओलंपिक चैंपियन हैं और कॉमनवेल्थ गेम्स के डिफेंडिंग गोल्ड मेडलिस्ट भी।
- एंडरसन पीटर्स (ग्रेनेडा): दो बार के वर्ल्ड चैंपियन, जिन्हें जेवलिन थ्रो के सबसे बड़े खिलाड़ियों में गिना जाता है।
- केशोर्न वॉलकॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो): ओलंपिक गोल्ड मेडल जीत चुके अनुभवी खिलाड़ी हैं।
- रुमेश थारंगा पाथिरागे (श्रीलंका): इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और टॉप जैवलिन थ्रोअर्स में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: 'रात 11 से सुबह 3 बजे तक पति ने पीटा', गोल्ड जीतकर छलका शर्मिला धनखड़ का दर्द
कब और कहां देखें मुकाबला
पुरुषों के जेवलिन थ्रो का क्वालिफिकेशन 30 जुलाई को दोपहर 2:55 बजे होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 1 अगस्त की रात 12:45 बजे खेला जाएगा। भारतीय दर्शक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 2, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी) और डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकेंगे। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लाइव (Sony LIV) पर उपलब्ध रहेगी। अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि क्या नीरज चोपड़ा 8 साल बाद फिर से कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्डन इतिहास दोहरा पाएंगे या इस बार कोई नया चैंपियन उभरेगा।