भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन और पार्थ माने की जोड़ी मंगलवार (22 सितंबर) को एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में मेडल से चूक गई है। वलारिवन और पार्थ की जोड़ी फाइनल में क्वालिफिकेशन की शानदार लय को बरकरार नहीं रख सकी और चौथे स्थान पर रही। दोनों इससे पहले अपनी टीम स्पर्धाओं में सिल्वर मेडल जीत चुके थे लेकिन मिक्स्ड फाइनल में चीन, साउथ कोरिया और जापान की जोड़ियों को चुनौती पेश नहीं कर सके। भारत 6 मेडल पर ही अटका हुआ है।
भारतीय जोड़ी पूरे फाइनल के दौरान पिछड़ती रही और अंतत: 376.3 अंक के साथ मेडल की दौड़ से बाहर हो गई। चीन की वांग झिफेई और शेंग लिहाओ की जोड़ी ने 507.1 अंक के वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। साउथ कोरिया की बान ह्योजिन और पार्क हाजुन ने 502.9 अंक के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि जापान के नाओकी हानाकावा और मिसाकिया नोबाटा ने 439.7 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। क्वालिफिकेशन में चौथे स्थान पर रहे वियतनाम को अयोग्य घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में भारत से छिन गया मेडल, अजीबोगरीब नियम के चलते हारे चेतन भट्ट
इलावेनिल ने किया निराश
इलावेनिल व्यक्तिगत और महिला टीम स्पर्धाओं में अपने प्रदर्शन जैसी निरंतरता नहीं दिखा सकीं। उन्होंने इन दोनों स्पर्धाओं में सिल्वर मेडल जीते थे। भारत ने पहली सीरीज में 103.6 अंक हासिल किए और दूसरी सीरीज में अपना कुल स्कोर बढ़ाकर 207.9 कर लिया। तीसरी सीरीज के अंत में उसका स्कोर 312.3 था, जबकि 15 शॉट के बाद साउथ कोरिया के 314.3 अंक थे। 18वें शॉट के बाद भारत मेडल की दौड़ से बाहर हो गया।
यह भी पढ़ें: Hyrox क्या है? लोगों के बीच दिख रहा है इस फिटनेस स्पोर्ट्स का क्रेज
इलावेनिल और पार्थ ने 634.6 अंक के स्कोर से क्वालिफिकेशन में दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। वांग और शेंग की जोड़ी 638.9 अंक के साथ क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर रही। यह क्वालिफिकेशन में वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर रहा। ह्योजिन और हाजुन 633.2 अंक के साथ क्वालिफिकेशन में तीसरे स्थान पर रहे। वियतनाम की थान थाओ फी और टैम क्वांग एनगुयेन ने 631 अंक के साथ चौथा स्थान हासिल किया था लेकिन बाद में यह जोड़ी डिस्क्वालीफाई हो गई।