logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सिर्फ 30 गेंद में जीता मैच, जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जापान की टीम को हराकर एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। यह जीत भारतीय टीम ने सिर्फ 30 गेंदों में हासिल की है।

Shafali Verma

शैफाली वर्मा, Photo Credit: BCCI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जापान की टीम को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। चौथे क्वार्टर फाइनल में भारत ने मेजबान जापान को 8 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय स्पिनरों ने जापान की पूरी टीम को 19.5 ओवर में सिर्फ 57 रन पर समेट दिया। इसके बाद शैफाली वर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 58 रन का लक्ष्य महज 5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है और अब सेमीफाइनल में उनका सामना बांग्लादेश से होगा।

  • जापान- 57 रन(19.5 ओवर)
  • भारत- 59 (5 ओवर)

यह भी पढ़ें: सट्टेबाजी के आरोपों से घिरे मोहम्मद रिजवान, हाई कोर्ट ने भी खारिज कर दी याचिका

भारत ने जीता टॉस

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने जापान के खिलाफ तेज गेंदबाजों के बजाय स्पिन पर ज्यादा भरोसा किया और यह रणनीति कामयाब रही। भारतीय स्पिनरों ने कुल 95 गेंदें फेंकीं और जापान के 8 विकेट सिर्फ 46 रन देकर हासिल किए। भारतीय गेंदबाजों में बाएं हाथ की स्पिनर श्रीचरणी विरोधी टीम पर भारी पड़ी। उन्होंने अपने 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 4 विकेट लिए। सबसे खास बात यह है कि इस दौरान उन्होंने 20 डॉट गेंदें भी फेंकीं जिससे विरोधी टीम का स्कोर कम रहा। उनके अलावा शैफाली वर्मा ने गेंदबाजी में 2 विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा और श्रेयंका पाटिल को एक-एक विकेट मिली।

 

जापान की बात करें तो जापान की ओर से अयाका काटो-स्टैफोर्ड ने 47 गेंटों में सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी अच्छा स्कोर नहीं कर पाई और सिर्फ हारुना इवासाकी ही डबल डिजीट में पहुंच पाई। भारतीय गेंदबाजों के आगे जापान की टीम असहाय दिखी और पूरी टीम 57 रन पर ऑलआउट हो गई।

शैफाली का बल्ला चला

जापान क टीम ने भारतीय टीम को 58 रन का टारगेट दिया था। इस टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भले ही थोड़ी खराब रही लेकिन बाद में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने शुरुआत में ही दो विकेक गंवा दिए लेकिन इसके बाद शैफाली वर्मा ने मैच को संभाला। शैफाली वर्मा ने मैच को एकतरफा बना दिया। उन्होंने महज 15 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। ऋचा घोष ने  6 गेंदों में नाबाद 12 रन बनाए। दोनों ने मिलकर भारत को सिर्फ पांच ओवर में जीत के लिए जरूरी रन हासिल कर लिए। शैफाली ने पारी के आखिरी ओवर में भी दो चौके और एक छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई।

 

यह भी पढ़ें: आकिब नबी और नमन धीर को भारतीय वनडे टीम में क्यों चुन लिया गया? वजह समझिए

90 गेंद बाकी रहते जीता मैच

भारत ने जापान को 8 विकेट से हराते हुए 90 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, यह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की सबसे ज्यादा गेंद बाकी रहते हुए जीत हुई है। इस मुकाबले में श्रीचरणी ने लगातार दूसरी पारी में चार विकेट लिए। 2026 में वह अब तक 21 टी20 मैचों में 43 विकेट ले चुकी हैं। इस शानदार जीत के बाद भारत अब सेमीफाइनल में पहुंच गया है, जहां भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा।

 

Related Topic:#Cricket News

और पढ़ें