logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Asian Games: बिना मैच खेले सेमीफाइनल में पहुंची बांग्लादेशी टीम, चीन बाहर

एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहला मुकाबला बांग्लादेश और चीन के बीच खेला जाना था, जो बारिश में धुल गया। बांग्लादेशी टीम को बेहतर सीडिंग के आधार पर सेमीफाइनल का टिकट मिल गया।

Bangladesh Women's Cricket Team

बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी, Photo Credit: ACC/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एशियन गेम्स 2026 में बांग्लादेश की महिला टीम बिना मैच खेले सेमीफाइनल में पहुंच गई है। चीन के खिलाफ उसका क्वार्टर-फाइनल मुकाबला गीली आउटफील्ड के कारण रद्द हो गया, जिसके बाद बेहतर सीडिंग के आधार पर उसने अगले राउंड में जगह बना ली। बांग्लादेश और चीन के बीच यह मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना था लेकिन खराब मौसम के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। टॉस भी नहीं हुआ।

चीन बाहर

मुकाबला रद्द होने के बाद बांग्लादेश को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया, जबकि चीन की टीम बाहर हो गई। टूर्नामेंट का नियम है कि खराब मौसम या किन्हीं अन्य कारणों से नॉकआउट मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल पाता है तो बेहतर सीडिंग वाली टीम आगे बढ़ेगी। 

 

बांग्लादेश की टीम ICC की फुल मेम्बर है और वह टी20 रैंकिंग में नंबर-10 पर है। इसलिए उसकी सीडिंग चीन से बेहतर थी, जिससे वह सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही। चीन की महिला टीम ICC टी20 रैंकिंग में 36वें पायदान पर है।

 

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत कप्तान, सरफराज खान उप-कप्तान... BCCI ने किया टीम का ऐलान

यह भी पढ़ें: पंत-हार्दिक बाहर, जडेजा-यशस्वी की एंट्री; वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान

भारत से होगा सेमीफाइनल?

बांग्लादेश की टीम का अब सेमीफाइनल में भारत से सामना हो सकता है। टीम इंडिया 18 सितंबर को अपने अभियान का आगाज मेजबान जापान के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए बेहद आसान होने वाला है, क्योंकि जापान की टीम उसके सामने काफी कमजोर है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी टीम इस क्वार्टर-फाइनल मैच में जीत दर्ज करती है, तो उसे सेमीफाइनल में उसकी टक्कर बांग्लादेश से हो सकती है। टूर्नामेंट के ड्रॉ के मुताबिक, बांग्लादेश बनाम चीन मुकाबले के विजेता को भारत बनाम जापान मुकाबले के विजेता से भिड़ना है।

 

बहरहाल, बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल की दावेदारी पेश कर दी है। वह सेमीफाइनल में टीम इंडिया से हार भी जाती है, तो उसके पास ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका रहेगा। ब्रॉन्ज मेडल मैच में सेमीफाइनल हारने वाली टीमें आमने-सामने होंगी, जो 22 सितंबर को खेला जाएगा।

Related Topic:#Asian Games

और पढ़ें