logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Asian Games: भारत को मिला दूसरा मेडल, शूटिंग में एलावेनिल वलारिन ने जीता सिल्वर

भारत की एलावेनिल वलारिवन ने एशियन गेम्स में विमेंस 10 मीटर एयर राइफल की व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर जीता। इससे पहले उन्होंने टीम स्पर्धा में भी सिल्वर अपने नाम किया था।

elavenil valarivan asian games silver

सिल्वर मेडल के साथ एलावेनिल वलारिवन, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय निशानेबाज एलावेनिल वालरिवन ने एशियन गेम्स में भारत को दूसरा सिल्वर मेडल दिला दिया है। उन्होंने टीम स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद व्यक्तिगत वर्ग में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए विमेंस 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीत लिया।  

 

वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट एलावेनिल ने फाइनल में 252.4 अंक हासिल किए और जापान की हिनाता ताइची से पीछे रहीं। जापानी खिलाड़ी ने 253.0 अंकों के साथ एशियन गेम्स का रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। साउथ कोरिया की ह्योजिन बान ने 230.4 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

 

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में एक और मेडल पक्का... बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

गोल्ड भी जीत सकती थीं एलावेनिल

एलावेनिल अंतिम दो शॉट में ताइची से सिर्फ 0.3 अंक पीछे थीं। उन्होंने जापानी निशानेबाज के 10.6 के मुकाबले 10.4 का स्कोर बनाया, जिससे अंतर 0.5 तक बढ़ गया। भारतीय खिलाड़ी को मेडल का रंग बदलने के लिए अंतिम शॉट में अच्छे प्रदर्शन की जरूरत थी लेकिन उन्होंने 10.1 का स्कोर बनाया। ताइची ने संयम बनाए रखते हुए 10.2 का स्कोर करके गोल्ड मेडल जीता और एशियन गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाया। 

 

यह भी पढ़ें: चेस ओलंपियाड में भारत की लगातार चौथी जीत, अब नीदरलैंड्स के सामने बड़ी परीक्षा

 

इस इवेंट के फाइनल में पहुंचने वालीं भारत की दूसरी निशानेबाज सोनम मस्कर छठे स्थान पर रहीं। एलावेनिल का यह दिन का दूसरा मेडल रहा। इससे पहले उन्होंने सोनम मस्कर और विदरसा के विनोद के साथ मिलकर विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था।

Related Topic:#Asian Games

और पढ़ें