logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Asian Games: टीम इंडिया जीत लाई गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से पीटा

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीत लिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने लगातार दूसरे एशियाड में गल्ड मेडल जीता है।

Team India Asian Games IND vs PAK

पाकिस्तान का विकेट गिरने के बाद जश्न मनाती भारतीय टीम, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को धूल चटा दी है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 211 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया और फिर पाकिस्तान को 192 पर रही रोक दिया। भारतीय टीम लगातार दूसरे एशियन गेम्स में गोल्ड जीती है। इससे पहले ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम ने हांगझोऊ में गोल्ड झटका था।

 

भारत की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शिवम दुबे रहे। अभिषेक ने  28 गेंद में 3 चौके और 7 छक्के उड़ाते हुए 61 रन ठोके। तिलक वर्मा ने आखिरी ओवरों में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंद में 51 रन जड़े, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। शिवम दुबे ने 15 गेंद में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनाने के बाद सईम अयूब का महत्वपूर्ण विकेट चटकाया।

अकले पड़े हसन नवाज

बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने 39 रन पर उसके 3 विकेट उखाड़ दिए। पाक कप्तान साहिबजादा फरहान 11 गेंद खेलकर 10 रन ही बना सके। माज सदाकत ने 18 गेंद में 23 रन बनाए, जबकि उस्मान खान ने 6 गेंद में 3 रन बनाए। भारतीय टीम बड़ी जीत की तरफ बढ़ती दिख रही थी लेकिन हसन नवाज और सईम अयूब ने शतकीय साझेदारी कर बाजी पलट दी। दोनों ने 8 ओवर में 87 रन की साझेदारी की। शिवम दुबे ने सईम अयूब (23) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

 

हसन नवाज एक छोर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते रहे लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने आखिरी गेंद पर आउट होने से पहले 51 गेंद में 96 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 33 रन की जरूरत थी। शिवम दुबे ने इस ओवर में की पहली 3 गेंद पर 5 रन ही दिए और टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगा दी।

 

स्टोरी अपडेट की जा रही है...

 


और पढ़ें