logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नीरू ढांडा ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड, काइनन के साथ मिलकर किया कमाल

नीरू ढांडा और काइनन चेनाई की जोड़ी ने ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में गोल्ड जीत लिया है। अब भारत के खाते में कुल 9 गोल्ड हो गए हैं। नीरू ढांडा ने व्यक्तिगत वर्ग में भी गोल्ड हासिल किया था।

Neeru Dhanda Wins Gold in Asian Games

गोल्ड जीतने के बाद जश्न मनातीं नीरू ढांडा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

व्यक्तिगत वर्ग में खिताब जीतने वाली नीरू ढांडा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए काइनन चेनाई के साथ मिलकर एशियन गेम्स 2026 में भारत को 9वां गोल्ड दिला दिया है। नीरू और काइनन की जोड़ी ने निशानेबाजी प्रतियोगिता की ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कमाल किया है। भारतीय जोड़ी ने इस दौरान नया एशियन रिकॉर्ड भी बनाया।  

 

नीरू और काइनन की जोड़ी ने चौथे स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। उन्होंने फाइनल में 34 का स्कोर बनाया। कतर के मोहम्मद अल रुमैही और रे बासिल ने 32 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता। इससे पहले कतर के नाम पर 30 अंक का एशियन रिकॉर्ड दर्ज था, जो उसने इसी साल जनवरी में बनाया था। चीन की क्यूई यिंग और सन युनोंग को 23 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: तीरंदाजी में गोल्ड की बरसात, अब मिक्स्ड कंपाउंड टीम ने दिलाया मेडल

नीरू ने जीते 3-3 मेडल 

हरियाणा की नीरू ने एशियन गेम्स में अपने अभियान का शानदार अंत किया है। वह मंगलवार को महिलाओं की ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली निशानेबाज बनीं थीं और इस दौरान उन्होंने नया एशियन रिकॉर्ड भी बनाया था। इससे पहले उन्होंने महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया था। इस तरह से उन्होंने 3-3 मेडल अपनी झोली में डाले।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने जीता गोल्ड, चीन को हराया

काइनन बोले - मेरी और नीरू की जोड़ी लकी 

ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में  भाग लेने वाली 12 टीमों में से कुल चार टीम ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। क्वालिफाइंग में भारत ने 136 का स्कोर बनाया था। चीन 150 में से 142 अंकों के साथ क्वालिफाइंग में टॉप पर रहा। उसके बाद कतर (139) और ईरान (138) का स्थान रहा। क्वालिफाइंग राउंड में दोनों भारतीयों में काइनन ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 73 अंक हासिल किए, जबकि नीरू ने 63 अंक बनाए। काइनन ने फाइनल में भी लगातार अच्छे शॉट लगाकर अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखा, वहीं नीरू ने भी लड़खड़ाती शुरुआत के बाद जोरदार वापसी की।

 

काइनन के पिता डेरियस भी नेशनल लेवल के शॉटगन निशानेबाज थे। काइनन ने अपनी और नीरू की जोड़ी को भाग्यशाली करार दिया। इससे पहले ये दोनों इस साल वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके थे। उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि हम मिक्स्ड टीम के रूप में जोड़ी बनाकर रखेंगे लेकिन यह सब फेडरेशन पर भी निर्भर करता है।' 

 

नीरू ने कहा कि क्वालिफाइंग राउंड में उनका स्कोर उतना अच्छा नहीं रहा। उन्होंने कहा, 'कल की प्रतियोगिता के कारण शरीर में अकड़न आ गई थी और बारिश और ठंड का शरीर पर बुरा असर पड़ा।'

Related Topic:#Asian Games

और पढ़ें