logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Asian Para Games: तीसरे दिन एथलेटिक्स में आए 22 मेडल, मेडल टैली में कहां पहुंचे?

एशियन पारा गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत ने एथलेटिक्स में 5 गोल्ड समेत 22 मेडल जीत लिए। भारत के खाते में अब तक 14 गोल्ड हैं, जिनमें से 13 ट्रैक एंड फील्ड एथलीट्स ने दिलाए हैं।

Pranav Desai Asian Para Games

मेंस 100 मीटर T64 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद प्रणव देसाई, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एशियन पारा गेम्स 2026 की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत के ट्रैक एंड फील्ड एथलीट्स ने आइची-नागोया गेम्स के तीसरे दिन (बुधवार) 5 गोल्ड समेत 22 मेडल अपनी झोली में डाले। फर्राटा धाविका सिमरन, हाई जम्प में प्रवीण कुमार और शॉटपुट में सचिन खिलाड़ी ने नए रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल झटका। इसके अलावा दिलीप गावित और आयुष वर्मा ने भी पहला स्थान हासिल किया।  

 

मेंस शॉटपुट F46 स्पर्धा में भारत ने 'क्लीन स्वीप' करते हुए तीनों मेडल जीते। पैरा तीरंदाजी, पैरा तैराकी और पावरलिफ्टिंग में भी भारत ने मेडल जीते। भारत को अब तक मिले 14 में से 13 गोल्ड पैरा एथलेटिक्स दल ने जीते हैं। एथलेटिक्स में 14 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज भी आए हैं। भारत कुल 62 मेडल के साथ टैली में पांचवें स्थान पर है।

 

यह भी पढ़ें: क्या है कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप, भारत के अलावा और कौन-कौन से देश खेलेंगे?

सिमरन ने कल भी जीता था गोल्ड

सिमरन ने 12.02 सेकंड के गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ विमेंस 100 मीटर T12 स्पर्धा जीतकर एशियन पैरा गेम्स का अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने मंगलवार को गेम्स के नए रिकॉर्ड के साथ 200 मीटर स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। भुजाहीन कंपाउंड तीरंदाज शीतल देवी ने विमेंस डबल्स में पायल नाग के साथ सिल्वर मेडल जीता। 

 

तैराकी में रवि कार्तिक बुदिगिना ने इस एशियन पैरा गेम्स में दूसरा सिल्वर अपने नाम किया। वह मेंस 100 मीटर बैकस्ट्रोक S13 श्रेणी में दूसरे स्थान पर रहे। हिमांशु नंदल ने मेंस 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक S11 स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहते हुए एशियन पैरा गेम्स में अपना दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीता।

 

यह भी पढ़ें: एशियन पैरा गेम्स: भारत के दिलीप गावित ने 100 मीटर रेस में जीता गोल्ड

एथलेटिक्स में 60 मेडल की हैं उम्मीदें

एथलेटिक्स में भारत 62 स्पर्धाओं में भाग ले रहा है और उसे 60 में मेडल जीतने की उम्मीद है। अभी दो दिन की स्पर्धाएं बाकी हैं और भारत ट्रैक एंड फील्ड 41 मेडल जीत चुका है। पेरिस पैरालंपिक 2024 में दो ब्रॉन्ज जीतने वाली प्रीति पाल समेत तीन खिलाड़ियों ने दो मेडल जीते हैं। 

 

प्रीति ने महिलाओं की 100 मीटर T35 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। वह मंगलवार को 200 मीटर T35 में दूसरे स्थान पर रही थीं। सिमरन ने 12.02 सेकंड के गेम्स के रिकॉर्ड समय के साथ महिला 100 मीटर T12 स्पर्धा जीतकर एशियन पैरा गेम्स का अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने एक बार फिर ईरान की हजार सफरजादेह को पछाड़ा जो 12.30 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। सिमरन ने मंगलवार को गेम्स के नए रिकॉर्ड के साथ 200 मीटर स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। 

 

भारत को दिन का पहला मेडल आयुष वर्मा ने दिलाया, जिन्होंने मेंस शॉट पुट F53 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर अपने खाते में दूसरा मेडल जोड़ा। आयुष ने अपने पांचवें प्रयास में 8.16 मीटर का थ्रो करके पहला स्थान हासिल किया।

Related Topic:#Para Asian Games

और पढ़ें