logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एशियन पारा गेम्स: शीतल देवी ने कुछ ही घंटों के अंतराल में जीते 2-2 गोल्ड

भारतीय तीरंदाज शीतल देवी ने एशियन पारा गेम्स 2026 में विमेंस कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीत लिया है। उन्होंने कुछ ही घंटे पहले मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भी गोल्ड दिलाया था।

Toman Kumar Sheetal Devi

तोमन कुमार और शीतल देवी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत की स्टार तीरंदाज शीतल देवी ने एशियन पारा गेम्स 2026 में कुछ ही घंटों के अतराल में 2-2 गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। 19 साल की शीतल ने तोमन कुमार के साथ कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने के बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में भी गोल्ड पर निशाना साधा।

 

बिना हाथों के जन्मीं शीतल ने व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में सिंगापुर की अलीम नूर शाहिदा को 142-139 से हराया। अलीम ने फाइनल में अच्छी शुरुआत की थी पहले 2 सेट के बाद 4 पॉइंट्स की बढ़त बना ली थी। इसके बाद शीतल ने शानदार वापसी की और अगले दो सेट में लगातार 10-10 पॉइंट्स हासिल किए। उन्होंने इस बीच तीन एक्स (निशाने के केंद्र के सबसे करीब लगने वाले तीर) भी लगाए। इस तरह से उन्होंने अंतिम सेट से पहले 2 पॉइंट्स की बढ़त बना ली।

 

यह भी पढ़ें: क्या है कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप, भारत के अलावा और कौन-कौन से देश खेलेंगे?

शीतल के नाम हुए 3 मेडल

शीतल ने अंतिम सेट में 9-9 पॉइंट्स के साथ कुल 27 पॉइंट्स हासिल किए, जबकि अलीम सिर्फ 26 पॉइंट्स ही बना सकीं। शीतल के नाम इस एशियन पारा गेम्स में 3 मेडल हो गए हैं। उन्होंने ओडिशा की पायल नाग के साथ महिला डबल्स में सिल्वर मेडल भी जीता था।

 

यह भी पढ़ें: एशियन पैरा गेम्स: भारत के दिलीप गावित ने 100 मीटर रेस में जीता गोल्ड

बिना हाथ के कैसे तीरंताजी करती हैं शीतल?

शीतल धनुष को सही स्थिति में रखने के लिए अपने पैरों का इस्तेमाल करती हैं और डोरी को खींचने और छोड़ने के लिए अपने कंधे और जबड़े का उपयोग करती हैं। वह पेरिस पैरालंपिक 2024 में ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं। वह मिक्स्ड टीम कंपाउंड स्पर्धा में मेडल जीतकर भारत की सबसे कम उम्र की पैरालंपिक मेडलिस्ट बनी थीं।

Related Topic:#Para Asian Games

और पढ़ें