logo

मूड

ट्रेंडिंग:

टीम इंडिया की जर्सी में चमके आकिब नबी, श्रीलंका के खिलाफ बरपाया कहर

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने इंडिया-ए के लिए 4 विकेट झटक श्रीलंका-ए को 330 रन पर ढेर कर दिया। इंडिया-ए को 122 रन की बढ़त मिली।

Auqib Nabi Jammu and Kashmir

आकिब नबी, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आकिब नबी की धारदार गेंदबाजी की बदौलत इंडिया-ए ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में श्रीलंका-ए की पारी 330 रन पर समेट 122 रन की बढ़त हासिल कर ली है। इंडिया-ए ने कप्तान ध्रुव जुरेल (नाबाद 141) और साई सुदर्शन (132) की शतकीय पारियों की बदौलत अपनी पहली 452/8 के स्कोर पर घोषित की थी। जवाब में दूसरे दिन (26 जून) स्टंप्स तक श्रीलंका-ए ने 2 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए थे।

 

आज (27 जून) यानी मुकाबले के तीसरे दिन श्रीलंका-ए ने अपनी पारी मजबूती से बढ़ाई और 5 विकेट खोकर 300 रन तक पहुंच गई। वह बढ़त हासिल करती दिख रही थी लेकिन आकिब नबी ने ऐसा कहर बरपाया कि वह 330 रन तक पहुंचते-पहुंचते ऑलआउट हो गई। आकिब ने 19.4 ओवर में 58 रन देकर 4 विकेट लिए। यश ठाकुर और हर्ष दुबे को 2-2 सफलता मिली। अंशुल कम्बोज और सारांश जैन ने 1-1 विकेट झटके।

 

यह भी पढ़ें: अधिकारियों ने किया ब्लंडर, हर्डल लगाना भूले, भीषण गर्मी में दोबारा दौड़ी एथलीट

ताश के पत्तों की तरह बिखरी श्रीलंकाई पारी 

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में नुवानिदु फर्नांडो (84), एशेन बंडारा (70) और कप्तान सहान अराच्चिगे (72) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत श्रीलंका-ए ने इंडिया-ए को माकूल जवाब दिया। अराच्चिगे का बड़ा विकेट हर्ष दुबे ने झटका। इसके बाद आकिब ने कहर बरपाया। बंडारा को सारांश जैन ने चलता किया। आकिब ने लगातार अंतराल पर 3 विकेट लेकर श्रीलंका-ए की पारी 330 रन पर समेट दी।

 

यह भी पढ़ें: ईरान का गोल रद्द... नॉकआउट में पहुंचने से चूका, टीम ने उठाए 'फेयर प्ले' पर सवाल

पिछले दो रणजी सीजन में आकिब के नाम 100 से ज्यादा विकेट

जम्मू-कश्मीर से आने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब पिछले दो रणजी सीजन में 18 मैचों में 104 विकेट झटक चुके हैं। उन्होंने 2025-26 रणजी सीजन में 60 से ज्यादा विकेट लेकर जम्मू-कश्मीर को चैंपियन बनाया था। वह दलीप ट्रॉफी में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। अब श्रीलंका में लाल गेंद से प्रभावित कर उन्होंने फिर से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है।


और पढ़ें