logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'भारतवंशी' निखिल चौधरी ने अंग्रेजों के उड़ाए तोते, ऑस्ट्रेलिया की रोमांचक जीत 

भारतीय मूल के ऑलराउंडर निखिल चौधरी जब गेंदबाजी करने आए, उस समय तक इंग्लैंड ने 8 ओवर में 104 रन बना लिए थे। उन्होंने पहले अंग्रेजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोका और फिर 38 गेंद में 66 रन ठोक ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी।

Nikhil Chaudhary

निखिल चौधरी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

निखिल चौधरी के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 मैच में इंग्लैंड को 3 विकेट से हरा दिया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में शनिवार (21 नवंबर) को खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 8 ओवर में 2 विकेट खोकर 104 रन बना लिए थे। इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक और टॉम बैंटन कंगारू गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे थे। 9वां ओवर लेकर आए निखिल चौधरी ने ब्रूक का बड़ा विकेट झटका, जिससे इंग्लैंड की पारी पटरी से उतर गई। बाकी अंग्रेज बल्लेबाज आखिरी 11 ओवर में 77 रन ही जोड़ सके। 

 

एक समय 220 के पार जाती दिख रही इंग्लैंड की टीम 187/9 के स्कोर तक ही पहुंच सकी। हालांकि फिर भी यह MCG में सबसे बड़ा टी20I टोटल था, जिसे हासिल करना ऑस्ट्रेलिया के लिए आसान नहीं था। मेजबान टीम ने पावरप्ले में ही जेक फ्रेजर-मैकगर्क (1) और सैम हार्पर (32) के विकेट गंवा दिए, जिससे उसकी मुश्किलें और बढ़ गईं। चौथे नंबर पर उतरे निखिल ने कप्तान मिचेल मार्श के साथ मिलकर मोर्च संभाला और ऑस्ट्रेलिया को 100 के करीब पहुंचाया। 

 

मार्श (37) के आउट होने के बाद उन्होंने अकेले दम पर कंगारू टीम को मैच में बनाए रखा। दिल्ली में जन्मे इस खिलाड़ी ने 38 गेंद में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 66 रन जड़े। वह जब आउट हुए उस समय ऑस्ट्रेलिया को 12 गेंद में 20 रन की दरकार थी। जैक एडवर्ड्स ने 11 गेंद में नाबाद 25 रन की धमाकेदार पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को 19.5 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। निखिल को उनके ऑलराउंड खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

स्टोरी अपडेट की जा रही है...

Related Topic:#Australia vs England

और पढ़ें