logo

ट्रेंडिंग:

बेन डकेट ने तोड़ा चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, मचाया कोहराम

इंग्लैंड के ओपनर बेन डेकट ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। डकेट ने 165 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। 

Ben Duckett

बेन डकेट। (Photo Credit: England Cricket/X)

इंग्लैंड की टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया का सामना कर रही है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 143 गेंद में 165 रन की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसमें 17 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। डकेट ने अपने इस धमाकेदार शतक से चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

 

एस्टल-फ्लावर को छोड़ा पीछे

 

बेन डकेट चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल और जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर को पीछे छोड़ा। एस्टल ने 2004 में अमेरिका के खिलाफ 151 गेंद में नाबाद 145 रन बनाए थे। वहीं इससे दो साल पहले एंडी फ्लावर ने भारत के खिलाफ 164 गेंद में 145 रन की पारी खेली थी। डकेट ने 43वें ओवर में सिंगल लेकर इन दोनों दिग्गजों को पछाड़ा।

 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच में 'जन-गण-मन'? लाहौर स्टेडियम का Video वायरल

 

 

इंग्लैंड ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर 

 

डकेट के शतक की मदद से इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 351 रन बना लिए हैं। इससे पहले सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था, जिसने 2004 में अमेरिका के खिलाफ 347 रन बनाए थे। जोफ्रा आर्चर ने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़कर इंग्लैंड के नाम यह उपलब्धि दर्ज करवाई। 

 

डकेट के अलावा जो रूट ने भी 68 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारसियस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। वहीं एडम जाम्पा और मार्नस लाबुशेन ने 2-2 विकेट चटकाए। ग्लेन मैक्सवेल के खाते में एक विकेट रहा।

 

यह भी पढ़ें: 'हर एक को देखेंगे...' भारत के खिलाफ मैच से पहले हारिस रऊफ के बड़े बोल

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:


इंग्लैंड - फिल साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड 
 

ऑस्ट्रेलिया - ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारियस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, स्पेंशर जॉनसन

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap