logo

मूड

ट्रेंडिंग:

4 बल्लेबाज 0 पर आउट, पूरी टीम बना सकी 64 रन, स्टार्क ने बांग्लादेश की निकाली हवा

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की पहली पारी महज 34 ओवर में समेट दी। मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके।

Mitchell Starc BAN vs AUS Test

मिचेल स्टार्क, Photo Credit: 7Cricket/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट शनिवार (22 अगस्त) से शुरू हुआ। बांग्लादेश ने डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इस हार से बौखलाई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की पहली पारी सिर्फ 34 ओवर में समेट दी। मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। 

 

स्टार्क ने अपने शुरुआती स्पेल में ऐसा कहर बरपाया कि बांग्लादेश की आधी टीम 12 रन पर आउट हो गई थी। उसके 4 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। लग रहा था कि वह टेस्ट इतिहास के सबसे कम स्कोर पर आउट हो जाएगी लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों ने उसे शर्मसार होने से बचा लिया।

 

यह भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने फेंका सीजन का अपना बेस्ट थ्रो, लुसाने डायमंड लीग में दिखाया दम

11वें नंबर का खिलाड़ी हाईएस्ट स्कोरर

स्टार्क के तूफान के बाद कप्तान पैट कमिंस ने धारदार गेंदबाजी करते हुए मुशफिकुर रहीम (5) और मेहदी हसन मिराज (11) के विकेट झटके और बांग्लादेश का स्कोर 36/7 कर दिया। इसके बाद जोश हेजलवुड ने हसन महमूद (10) का संघर्ष खत्म किया। कमिंस ने 39 के स्कोर पर बांग्लादेश को 9वां झटका दिया। बांग्लादेश के ऊपर टेस्ट में अपने न्यूनतम स्कोर पर सिमटने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन शोरिफुल इस्लाम और तैजुल इस्लाम ने उसे 43 के पार पहुंचा दिया।

 

शोरिफुल और तैजुल ने आखिरी विकेट के लिए 25 रन जोड़े। नंबर-11 पर उतरे शोरिफुल टीम के हाईएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 19 गेंद में 14 रन बनाए। वहीं तैजुल 26 गेंद में 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। स्टार्क ने 10 ओवर में महज 12 रन खर्चते हुए 6 विकेट अपने नाम किए। कमिंस के खाते में 3 विकेट रहे। हेजलवुड ने 1 विकेट लिया।

 

यह भी पढ़ें: हॉकी वर्ल्ड कप से पाकिस्तान बाहर, भारत ने 5-3 से हराकर अगले राउंड में बनाई जगह

ऑस्ट्रेलिया की भी पारी बिखरी

बांग्लादेश को सस्ते में समेटने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। तस्कीन अहमद ने उसे मैट रेनशॉ (8) के रूप में पहला झटका दिया। इसके बाद शोरिफुल ने आठवें ओवर में ट्रेविस हेड (22) और मार्नस लाबुशेन (4) को चलता कर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 41/3 कर दिया। हेड एक बार फिर गेंद को अपने विकेटों पर खेल बैठे। वह पहले टेस्ट की दोनों पारियों में भी इसी तरीके से आउट हुए थे। एक ही ओवर में 2 विकेट खोने के बाद स्टीव स्मिथ और कैमरन ग्रीन ने टी-ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया को कोई और नुकसान नहीं होने दिया और स्कोर को 53 रन तक पहुंचाया।


और पढ़ें