logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बांग्लादेश से हारते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव शुरू, ड्रॉप हुआ स्टार ओपनर

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट पहले बड़ा बदलाव किया है। सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड को ड्रॉप कर दिया गया है। उनकी जगह मैट रैनशॉ की टीम में एंट्री हुई है।

Jake Weatherald Australia Test Team

ऑस्ट्रेलियाई टीम, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 अगस्त से मकाय में खेला जाना है। बांग्लादेश सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है। उसने डार्विन में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में 9 विकेट से यादगार जीत दर्ज की थी। बांग्लादेशी टीम ने पूरे मुकाबले के दौरान ऑस्ट्रेलिया पर दबदबा बनाए रखा और उसे करारी शिकस्त दी। अब वह ऐतिहासिक सीरीज जीत की दहलीज पर खड़ा है।

 

डार्विन में शर्मसार हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास अब गलती की गुंजाइंश नहीं है। ऐसे में उसने दूसरे टेस्ट के लिए टीम में बड़ा बदलाव किया है। ओपनर जेक वेदराल्ड को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वेदराल्ड डार्विन में बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। वह अपने घरेलू मैदान पर सिर्फ 23 रन बना सके थे। दूसरी पारी में वह खाता भी नहीं खोल सके। दोनों पारियों में यह बाएं हाथ का बल्लेबाज हसन महमूद का शिकार बना।

 

यह भी पढ़ें: BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर-1 को हराया, सिंधु भी जीतीं

वेदराल्ड की जगह रैनशॉ को मौका

31 साल के वेदराल्ड ने पिछले एशेज के दौरान अपना टेस्ट डेब्यू किया था। वह एशेज सीरीज के 5 टेस्ट मैचों में 22.33 की औसत से सिर्फ 201 रन ही बना सके। उनके बल्ले से सिर्फ 1 अर्धशतक आया। इस फ्लॉप शो के बावजूद उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में मौका मिला लेकिन वह खुद को साबित नहीं कर पाए। अब उन्हें बार कर मैट रैनशॉ का बुलाया गया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज रैनशॉ को इस सीरीज के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया था।

 

रैनशॉ 2023 के बाद अपना पहला टेस्ट खेलने उतरेंगे। उन्होंने भारत दौरे पर दिल्ली में आखिरी टेस्ट खेला था। रैनशॉ ने अब तक 14 टेस्ट मैचों में 29.31 की औसत से 645 रन बनाए हैं। हालांकि उनकी हालिया फॉर्म जबरदस्त है। उन्होंने पिछले सीजन शेफील्ड शील्ड में लगभग 50 की औसत से रन बनाए थे और 3 शतक जड़े थे।

 

यह भी पढ़ें: हॉकी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से हराया, अब पाकिस्तान को हराना जरूरी

वॉर्नर के संन्यास के बाद से ऑस्ट्रेलिया परेशान

ऑस्ट्रेलियाई टीम डेविड वॉर्नर के संन्यास के बाद से सलामी बल्लेबाजों की खोज में जुटी हुई है। उसने कई प्लेयर्स को आजमाया लेकिन सही सलामी जोड़ी नहीं बन पा रही है। स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने भी पारी की शुरुआत की लेकिन वे सफल नहीं रहे। ट्रैवस हेड को मिडिल ऑर्डर से ओपनिंग स्लॉट में बुलाया गया। उन्होंने एशेज में दमदार प्रदर्शन किया था। अब देखना होगा कि उनके जोड़ीदार के तौर पर रैनशॉ सफल हो पाते हैं या नहीं।

 

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: ट्रेविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लैबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, स्कॉट बोलैंड


और पढ़ें