• LUCKNOW
29 Nov 2025, (अपडेटेड 29 Nov 2025, 11:34 AM IST)
मुंबई के आयुष म्हात्रे ने अपने रोल मॉडल रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाकेदार शतक जड़कर आयुष ने वैभव सूर्यवंशी और विजय जोल के क्लब में भी एंट्री ले ली है।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2025-26 में मुंबईकेआयुषम्हात्रेनेविदर्भकेखिलाफ 53 गेंदमेंनाबाद 110 रनकीविध्वंसकपारीखेलरोहितशर्माकारिकॉर्डतोड़ दिया है। 18 साल के आयुष ने शुक्रवार (28 नवंबर) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान 8 चौके और 8 छक्के लगाए, जिसकी मदद से मुंबई ने 193 रन का टारगेट 13 गेंद शेष रहते 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष ने शिवमदुबे के साथ चौथे विकेट के लिए सिर्फ 35 गेंद में नाबाद 85 रन की आतिशी साझेदारी की। शिवमदुबे ने 19 गेंद में नाबाद 39 रन ठोके, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए एक साथ खेलने वाले आयुष म्हात्रे और शिवमदुबे ने विदर्भ के गेंदबाजों की चौतरफा धुनाई की और मुंबई को लगातार दूसरी जीत दिलाई। इस दौरान आयुष ने अपने टी20 करियर की पहली सेंचुरी ठोकी और अपने रोलमॉडल रोहित शर्मा का वर्ल्डरिकॉर्ड तोड़ दिया।
रोहित शर्मा के साथ आयुष म्हात्रे, Photo Credit: Ayush Mhatre/Insta
आयुष म्हात्रे ने रच दिया इतिहास
आयुष इकाना स्टेडियम में शतक पूरा करते ही रोहित शर्मा को पछाड़ तीनों फॉर्मेट (फर्स्ट क्लास, लिस्ट-ए और टी20) में सेंचुरी ठोकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। रोहित ने 19 साल 339 दिन की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था। वहीं आयुष ने 18 साल 135 दिन की उम्र में यह कारनामा कर दिखाया।
तीनों फॉर्मेट में शतक ठोकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
आयुष म्हात्रे - 18 साल 135 दिन
रोहित शर्मा - 19 साल 339 दिन
उन्मुक्त चंद - 20 साल 0 दिन
क्विंटनडीकॉक - 20 साल 62 दिन
अहमदशहजाद - 20 साल 97 दिन
आयुष ने रोहित का वर्ल्डरिकॉर्ड तोड़ने के अलावा अपने अंडर-19 टीम के साथ वैभव सूर्यवंशी के स्पेशलक्लब में भी एंट्री ली। वह वैभव और विजय जोल के बाद सबसे कम उम्र में टी20 शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। वैभव 14 साल की उम्र में दो टी20 शतक लगा चुके हैं। वहीं विजय जोल ने 18 साल 118 दिन की उम्र में शतक जड़ा था। आयुष ने उनसे 17 दिन ज्यादा की उम्र में सेंचुरी पूरी की।
सबसे कम उम्र में टी20 शतक जड़ने वाले खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) - 14 साल 32 दिन, बनाम गुजरात जायंट्स, 2025
वैभव सूर्यवंशी (इंडिया-ए) - 14 साल 232 दिन, बनाम UAE,2025
विजय जोल (महाराष्ट्र) - 18 साल 118 दिन, बनाम मुंबई, 2013