पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ODI ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस खिताबी मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर निर्धारित 50 ओवर में 325 रन का स्कोर खड़ा किया है। कामिंदु मेंडिस (128 गेंद में 131) और पवन रत्नायके (65 गेंद में 77 रन) की दमदार पारियों की बदौलत श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान के सामने बड़ा टारगेट रखा। इसके जवाब में पाकिस्तान की हालत खराब है।
पाक टीम ने 3.3 ओवर के अंदर माज सदाकत और बाबर आजम के विकेट गंवा दिए हैं। सदाकत 7 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए। वहीं बाबर का खाता भी नहीं खुला। दोनों को दिलशान मदुशांका ने चलता किया। मदुशांका ने बाबर को चौथे स्लिप में खड़े रत्नायके के हाथों लपकवाया। बाबर फाइनल जैसे बड़े मैच में 5 गेंद खेलकर डक पर आउट हुए, जिसके चलते वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ रहा है।
बाबर का फिर बना मजाक
दाएं हाथ के बल्लेबाज बाबर इस ट्राई सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके थे। उनके बल्ले से 4 पारियों में सिर्फ 118 रन आए थे। फाइनल में फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह खाता खोले बगैर आउट हो गए। बाबर के जीरो पर आउट होने के बाद एक यूजर ने 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'जब मैटर बड़े होते हैं, बाबर आजम पवेलियन की ओर चले होते हैं।' यूजर ने आगे लिखा कि बाबर ने नॉकआउट मैचों में पाकिस्तान के लिए कभी भी परफॉर्म नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: अजेय चल रही टीम इंडिया के सामने मलेशिया की चुनौती
एक यूजर ने WWE का एक वीडियो शेयर कर बताया कि जब भी बड़ा मैच होता है तब बाबर पाकिस्तान के साथ क्या करते हैं।
यह भी पढ़ें: सबसे तेज 350 टेस्ट विकेट... कैगिसो रबाडा ने तोड़ा डेल स्टेन का वर्ल्ड रिकॉर्ड
'...ये कोहली से तुलना करते थे'
एक यूजर ने टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज
विराट कोहली
के साथ बाबर की तुलना करने पर पाकिस्तानी आवाम का मजाक उड़ाया। यूजर ने लिखा, 'बाबर आजम घंटा 0 पर आउट हो गया। कैसे दिन आ गए हैं और ये उसकी तुलना कोहली से करते थे।'
खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं बाबर
बाबर लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उनके बल्ले से आखिरी शतक पिछले साल रावलपिंडी वनडे में श्रीलंका के खिलाफ आया था। वह इस साल 8 वनडे पारियो में 30.37 की औसत से सिर्फ 243 रन ही बना पाए हैं।