logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ट्रोल हो रहे बाबर आजम ने एक ही पारी में कर दिया हिसाब, कोहली को भी छोड़ा पीछे

बाबर आजम ने बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट टेस्ट में 68 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 2020 के दशक में 9 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए।

Babar Azam

बाबर आजम, Photo Credit: PTI

पाकिस्तान की टीम मौजूदा समय में बांग्लादेश के दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने शानदार प्रदर्शन किया। बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट टेस्ट में शानदार अर्धशतक लगाने के साथ बाबर ने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है। 2020 के दशक में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में बाबर अब सबसे आगे पहुंच गए हैं। खास बात यह है कि इस दौड़ में भारत के स्टार बल्लेबाज विरोट कोहली भी उनसे काफी पीछे नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि हर जगह बाबर की चर्चा हो रही है। 

 

सिलहट टेस्ट पाकिस्तान के लिए आसान नहीं था। टीम दबाव में थी और शुरुआती विकेट जल्दी गिर चुके थे। ऐसे मुश्किल समय में बाबर आजम ने जिम्मेदारी संभाली और उसके बाद टीम को एक बार फिर वापस मैच में लाकर खड़ा कर दिया। उनकी यह पारी सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि टीम को संकट से बाहर निकालने वाली पारी साबित हुई। 

 

यह भी पढ़ें: मैच जीती दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और CSK को फायदा कैसे हो गया? समीकरण समझिए

शानदर खेले बाबर

बाबर आजम ने बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट टेस्ट में शानदार अर्धशतक लगाने के साथ एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। चोट की वजह से मीरपुर टेस्ट नहीं खेल पाने के बाद बाबर ने वापसी करते हुए 84 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत पाकिस्तान ने 79 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद वापसी की और पहली पारी में 232 रन बनाए। इससे बांग्लादेश की बढ़त घटकर सिर्फ 46 रन रह गई।

अहम रिकॉर्ड किया अपने नाम

इस पारी के दौरान बाबर आजम ने 2020 के दशक में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 9000 रन भी पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह जनवरी 2020 के बाद सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में जो रूट और अपने साथी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान से आगे निकल गए। बाबर आजम ने इस दशक में अब तक 212 इंटरनेशनल मैचों की 231 पारियों में 9060 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 42.53 का रहा है। उन्होंने इस दौरान 17 शतक भी लगाए हैं, जो जो रूट और शुभमन गिल के बाद तीसरा सबसे ज्यादा है। 

विराट को छोड़ा पीछे

पिछले दशक में इंटरनेशनल क्रिकेट पर राज करने वाले विराट कोहली इस लिस्ट में फिलहाल छठे स्थान पर हैं। भारत के पूर्व कप्तान ने जनवरी 2020 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट में 182 पारियों में 6771 रन बनाए हैं। विराट कोहली अब भारत की सभी फॉर्मेट वाली टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने 2024 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट और 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

 

यह भी पढ़ें: KL राहुल ने तोड़ा डिविलियर्स का रिकॉर्ड, RR के खिलाफ ठोकी 9वीं IPL फिफ्टी

आलोचकों को दिया करारा जवाब

लंबे समय से आलोचनाओं का सामना कर रहे बाबर आजम ने इस इनिंग के जरिए अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया। क्रिकेट जानकारों का मानना है कि बाबर की सबसे बड़ी ताकत उनकी निरंतरता है और यही कारण है कि पिछले छह सालों में उन्होंने लगभग हर फॉर्मेट में रन बनाए हैं। 

 

पिछले कुछ सालों से अब तक बाबर आजम लगातार पाकिस्तान बल्लेबाजी की रीढ़ बने हुए हैं। चाहे टेस्ट क्रिकेट हो, वनडे या टी20, बाबर ने हर फॉर्मेट में रन मशीन की तरह प्रदर्शन किया है। इसी निरंतर प्रदर्शन का नतीजा है कि उन्होंने अब यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 


और पढ़ें