logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में बैडमिंटन का वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु को मिली 9वीं वरीयता

BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में सिंधु को 9वीं वरीयता मिली है। सात्विक-चिराग की जोड़ी को डबल्स में पांचवीं वरीयता दी गई है।

PV Sindhu Badminton

पीवी सिंधु, File Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली में होने वाले BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में पीवी सिंधु को विमेंस सिंगल्स में 9वीं वरीयता दी गई है, जबकि मेंस डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को पांचवीं वरीयता मिली है। BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 17-23 अगस्त तक खेली जाएगी। भारत दूसरी बार बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। इससे पहले 2009 में इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप का आयोजन हैदराबाद में हुआ था।

 

डबल ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु हाल ही में जापान ओपन जीतकर आ रही हैं। उन्होंने 2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा उन्होंने 2017 और 2018 में सिल्वर जीता था। सिंधु ने पहला वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल 2013 में हासिल किया था। उस साल उन्होंने ब्रॉन्ज जीता था। इसके बाद उन्होंने 2014 में भी ब्रॉन्ज अपने नाम किया। सात्विक-चिराग की जोड़ी 2022 और 2025 में ब्रॉन्ज जीत चुकी है।

 

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद पाकिस्तानी बॉक्सर लापता, टीम होटल में छोड़ा पासपोर्ट

लक्ष्य सेन को 14वीं वरीयता

वर्ल्ड चैंपियनशिप की सभी पांच कैटेगरी में भारत की दो-दो एंट्रीज हैं और पांच में से चार कैटेगरी में कम से कम एक सीडेड एंट्री है। सिंधु और सात्विक-चिराग के अलावा, पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लक्ष्य सेन को मेंस सिंगल्स में 14वीं वरीयता मिली है। ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी को 15वीं वरीयता दी गई है। 

 

गौरतलब है कि सभी खिलाड़ियों ने 28 अप्रैल, 2026 की अपनी वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर इस चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया था लेकिन वरीयता का फैसला 28 जुलाई, 2026 की वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर की गई है।

 

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर, अब कब और कहां ऐक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा?

सिंगल्स में इन्हें मिली टॉप सीड

चीन के मेंस सिंगल्स वर्ल्ड चैंपियन शी युकी और साउथ कोरिया की विमेंस सिंगल्स स्टार एन से यंग को अपनी-अपनी कैटेगरी में टॉप वरीयता मिली है। जापान की विमेंस सिंगल्स वर्ल्ड चैंपियन अकाने यामागुची को दूसरी वरीयता दी गई है, जबकि तीसरी और चौथी वरीयता चीन की वांग झी यी और चेन युफेई को मिली है। चैंपियनशिप के लिए ड्रॉ बुधवार को नई दिल्ली में होगा और अगर उससे पहले कोई सीडेड खिलाड़ी अपना नाम वापस लेता है, तो सीडिंग बदली भी जा सकती है।


और पढ़ें