logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BCCI ने गंभीर-अगरकर को अचानक मुंबई बुलाया, रिव्यू मीटिंग कल, क्या होगी चर्चा?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के साथ वीवीएस लक्ष्मण को भी मुंबई बुलाया है। विदेशों में टीम इंडिया की हार पर रिव्यू मीटिंग होगी। इसके अलावा और भी कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा होनी है।

Gambhir Agarkar

गौतम गंभीर और अजीत अगरकर, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आयरलैंड और इंग्लैंड में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरे पर टीम इंडिया सिर्फ एक ही मैच जीत सकी थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टीम के इस खराब प्रदर्शन को रिव्यू करने जा रही है। रिव्यू मीटिंग के लिए हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के हेड वीवीएस लक्ष्मण को मुंबई बुलाया गया है। BCCI के हेडक्वार्टर में होने वाली इस मीटिंग में 2027 वनडे वर्ल्ड कप का रोडमैप भी तैयार किया जाएगा।

आयरलैंड-इंग्लैंड में बुरी तरह हारी टीम इंडिया

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) 2026 के समापन के बाद भारतीय टीम ने घरेलू सरजमीं पर अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और 3 वनडे मैच खेले। इसके बाद टीम व्हाइट बॉल दौरे पर ब्रिटेन पहुंची। इस दौरे की शुरुआत आयरलैंड में हुई। टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से शर्मनाक हार मिली। यह 16 टी20 सीरीज के बाद भारत की पहली हार थी। इसके बाद इंग्लैंड में टीम इंडिया 5 मैचों की टी20 सीरीज 0-4 से हार गई। वनडे में भी 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। 

 

विदेशी जमीन पर लगातार मिली हार के बाद BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा था कि टीम के 'अवे फॉर्म' को रिव्यू किया जाएगा। हालांकि किन्हीं कारणों से रिव्यू मीटिंग टल गया था। अब यह रिव्यू मीटिंग होने जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: UP टी20 लीग 2026: ऑक्शन में सबसे महंगे बिके थे ये 5 खिलाड़ी, प्रदर्शन कैसा रहा?

खिलाड़ियों को CoE पर नहीं है भरोसा

भारतीय टीम के खिलाड़ी हालिया समय में चोट से जूझते नजर आए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कई खिलाड़ियों को CoE पर भरोसा नहीं रह गया है। रिव्यू मीटिंग में खिलाड़ियों की इंजरी और CoE की भूमिका पर भी चर्चा होगी। प्लेयर्स, CoE और सेलेक्शन कमिटी के बीच कम्यूनिकेशन गैप देखने को मिला है। BCCI आगामी न्यूजीलैंड दौरे और 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए चाहता है कि सभी स्टेकहोल्डर्स एक ही दिशा में काम करें।

 

यह भी पढ़ें: US Open: हारते-हारते बचे ज्वेरेव, गैर-वरीय खिलाड़ी से जीतने में लगे '5 घंटे'

IPL के वर्कलोड पर भी होगी चर्चा

हालिया समय में कई अहम खिलाड़ी चोटिल हुए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में शामिल 4 खिलाड़ी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। उन्हें 13 सितंबर से शुरू हो रही सीरीज से पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। रिव्यू मीटिंग में इस बात पर भी चर्चा होगी कि क्या IPL का वर्कलोड खिलाड़ियों की फिटनेस पर असर डाल रहा है? 

 

BCCI और टीम मैनेजमेंट हार्दिक पांड्या की फिटनेस और रिकवरी पर भी चर्चा करेंगे। सेलेक्शन कमिटी चाहती है कि हार्दिक 2027 वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध रहें लेकिन अभी वह वनडे मैच में 5 या 6 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर सकते।


और पढ़ें