logo

ट्रेंडिंग:

चैपियंस ट्रॉफी में बिना बॉलिंग कोच के खेलेगी टीम इंडिया?

चैपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। इसी बीच टीम इंडिया को मैच शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लग चुका है। भारतीय टीम में गेदबाजी के हेड कोच मोर्ने मोर्कल ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ही टीम इंडिया का साथ छोड़ दिया है।

Indian Cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

चैपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम की चुनौतियां बढ़ गई हैं। भारतीय टीम में गेदबाजी के हेड कोच मोर्ने मोर्कल ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ही टीम इंडिया का साथ छोड़ दिया है। वह अपने घर साउथ अफ्रीका वापस जा रहे हैं। हालांकि, घर वापसी का कारण उन्होंने अपने निजी वजह को बताया है। फिलहाल यह निश्चित नहीं है कि कब तक वह टीम में वापसी करेंगे।

 

बता दें कि मोर्ने मोर्केल 15 फरवरी को भारतीय टीम के साथ दुबई पहुंचे थे। अब वह दुबई से साउथ अफ्रीका अपने घर लौट रहे हैं। बीते शनिवार को मोर्ने मोर्कल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचे थे। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि मार्ने के स्वदेश लौटने के पीछे क्या कारण है लेकिन मार्ने के जाने के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें बड़ सकती हैं।  

 

19 फरवरी दिन बुधवार से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो रहा है। यह टूर्नामेंट 2017 के बाद पहली बार खेला जाएगा। साल 2017 में पाकिस्तान ने पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। गत चैंपियन पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा जबकि भारत अपने सभी मैच दुबई (संयुक्त अरब अमीरात/UAE) में खेलेगा। उद्घाटन मैच में 19 फरवरी 2025 को मेजबान पाकिस्तान का मुकाबला कराची में न्यूजीलैंड से होगा।

 

यह भी पढ़ें: धर्मशाला में खेले जाएंगे IPL 2025 के 3 मैच, जानें कब, किसकी होगी टक्कर

कब तक आ सकते हैं मोर्ने मोर्कल?

सोमवार को मोर्ने मोर्कल भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान नहीं थे। हालांकि, अब तक साफ नहीं हो पाया है कि मोर्ने मोर्कल के साथ वास्तव में क्या हुआ है? लेकिन ऐसे कयास लग रहे हैं कि शायद मोर्ने मोर्कल के पिता का निधन हो गया है।

 

अब बात यहां आकर फसती है, अगर मोर्ने मोर्कल साउथ अफ्रीका लौट रहे हैं तो कब तक वापस भारतीय टीम को ज्वॉइन करेंगे? क्या मोर्ने चैंपियंस ट्रॉफी के बीच में भारतीय टीम को रिज्वाइन करेंगे? या फिर पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का साथ नही दे पाएंगे? हालांकि, इस सवाल पर संशय बना हुआ है। वहीं, अब तक क्रिकेट मैनेजमेंट कमेटी की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नही आया है। 

भारत कब खेलेगा अपना पहला मैच?

बताते चलें कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। वहीं सबसे रोमांचक मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा। भारत इस टूर्नामेंट का दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा, यह मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के सामने होगी। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 2 मार्च को आमने-सामने होंगी।

 

यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले किससे भिड़ गए गौतम गंभीर?

 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमें खेलने वाली हैं, जो वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान टॉप की सात टीमें थीं। पाकिस्तान भी उनमें से एक था। ऐसे में टॉप 8 टीमों को टूर्नामेंट में जगह मिली है। इंडिया, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीम शामिल हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap