logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'नोएडा अथॉरिटी भ्रष्ट, शूटिंग रेंज पर लगा ताला', चंदरो तोमर की पोती ने उठाए सवाल

'शूटर दादी' चंद्रो तोमर की पोती शेफाली तोमर ने नोएडा अथॉरिटी पर आरोप लगाया है कि उसकी मनमानी की वजह से 14 करोड़ रुपये की लागत से बनी शूटिंग रेंज बंद पड़ी हुई है।

Shefali Tomar Chandro Tomar

शेफाली तोमर और 'शूटर दादी' चंद्रो तोमर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित चंद्रो तोमर शूटिंग रेंज लंबे समय से बंद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके संचालन का जिम्मा मानव रचना शूटिंग रेंज एकेडमी को सौंपा गया था लेकिन तय मानकों के अनुसार काम नहीं करने के चलते उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया गया था। नोएडा अथॉरिटी के जीएम एसपी सिंह ने अप्रैल में मीडिया को बताया था कि शूटिंग रेंच के संचालने के लिए निविदा निकाल दी गई है। जल्द ही एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। हालांकि 'शूटर दादी' चंद्रो तोमर की पोती शेफाली तोमर का कहना है कि अभी भी शूटिंग रेंज पर ताला लगा हुआ है।

 

शेफाली ने नोएडा अथॉरिटी पर आरोप लगाया है कि उसकी मनमानी की वजह से हजारों खिलाड़ियों का नुकसान हो रहा है। शेफाली ने बुधवार (12 अगस्त) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर वीडियो शेयर कर बताया कि उनकी फैमिली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शूटिंग रेंज की स्थिति के बारे में बताना चाह रही है लेकिन नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी उन्हें मिलने नहीं दे रहे हैं। बता दें कि 5 साल पहले चंद्रो तोमर के नाम पर शूटिंग रेंज का नामकरण खुद CM योगी ने ही किया था।

'दादी के मान-सम्मान को पहुंच रही ठेस'

चंद्रो तोमर ने 60 साल की उम्र में शूटिंग शुरू की थी। उन्होंने नेशनल लेवल पर कई प्रतियोगिताएं जीती। जब उनके संघर्षों की कहानी को बॉलीवुड ने फिल्म 'सांड की आंख' में पिरोया में, तब 'शूटर दादी' पूरी दुनिया में छा गई थीं। चंद्रो तोमर का 2021 में कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया था। इसके बाद CM योगी ने ऐलान किया था कि नोएडा में स्थित शूटिंग रेंज चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा। तब उन्होंने कहा था कि शूटिंग रेंज का नामकरण मिशन शक्ति अभियान की भावनाओं के अनुरूप मातृ शक्ति को नमन है। मगर सिर्फ 5 साल बाद इसी शूटिंग रेंज में खिलाड़ी प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं।

 

शेफाली ने कहा कि शूटिंग रेंज बंद पड़ने से 'शूटर दादी' के मान-सम्मान को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने बताया, 'नोएडा में स्थित शूटिंग रेंज पर ताला लगा हुआ है। वह पिछले दो-ढाई साल से बंद है। यह सोचकर हमें हैरानी होती है। हमारे बीच दादी नहीं हैं और उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंच रही है। युवा खिलाड़ियों का भविष्य खराब हो रहा है। वे प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं। 

 

शेफाली ने आगे कहा, 'अगर आप एक स्पोर्ट्स फील्ड को ताला लगाकर रखोगे, जो हमारे युवा खिलाड़ी हैं, वे कैसे प्रैक्टिस करेंगे। कैसे वे मेडल लाएंगे, कैसे देश का नाम रोशन करेंगे। कैसे वे आगे बढ़ेंगे।'

नोएडा अथॉरिटी भ्रष्ट - शेफाली

शेफाली ने वीडियो में कहा है, 'ये सब क्यों हो रहा है, क्योंकि नोएडा अथॉरिटी अपनी मनमानी कर रही है। उसके मनमानी से ही हमारे हजारों खिलाड़ियों का नुकसान हो रहा है। 14 करोड़ की लागत से बनी वह शूटिंग रेंज बिल्कुल बंद पड़ी हुई है और जाले लगे हुए हैं। उसकी हालत बहुत खराब है। उसकी बिल्डिंग भी खराब हो रही है।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'पिछले 3 महीने से हमारी फैमिली प्रयास कर रही है कि हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलें और इस बारे में हम बात करें लेकिन नोएडा अथॉरिटी के कुछ अधिकारी हैं और जो उनके साथ रहते हैं मंत्री जी के, वे हमें मिलने नहीं दे रहे हैं। हमारी फैमिली भी इस वजह से बहुत परेशान है। नोएड अथॉरिटी बहुत भ्रष्ट है।'


और पढ़ें